- February 15, 2026
India-US ट्रेड डील का असर; विदेशी निवेशकों का बदला रुख, फरवरी में 19,675 करोड़ रुपये का किया नि
FPI Inflow Stock Market: भारत और अमेरिका के बीच हुए ट्रेड डील का असर अब दिखने लगा है. विदेशी निवेशकों का रूख भी भारतीय बाजार की तरफ लौट रहा हैं. फरवरी महीने की बात करें तो, विदेशी निवेशकों ने बाजार पर भरोसा दिखाया और जमकर निवेश किया है.
आंकड़ों के अनुसार, फरवरी महीने में अब तक विदेशी निवेशकों ने करीब 20 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया है. बीते कुछ महीनों में विदेशी निवेशकों ने बाजार में जबरदस्त बिकवाली की थी. इस बदलते हुए ट्रेंड से घरेलू निवेशकों का भी भरोसा भारतीय बाजार पर और ज्यादा बढ़ सकता है. आइए जानते हैं, इस बारे में…
लगातार बिकवाली के बाद लौटे विदेशी निवेशक
लंबे समय तक बिकवाली के बाद अब विदेशी निवेशकों का रुख बदलता नजर आ रहा है. अमेरिका और भारत के बीच व्यापार समझौते के बाद विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने फरवरी के पहले दो हफ्तों में भारतीय शेयर बाजार में 19,675 करोड़ रुपये का निवेश किया है. डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार 13 फरवरी तक यह राशि विदेशी निवेशकों ने बाजार में डाली है. जो पिछले तीन महीनों की लगातार निकासी के बाद एक अहम बदलाव माना जा रहा है.
बिकवाली आंकड़ों की बात करें तो, जनवरी में एफपीआई ने 35,962 करोड़ रुपये, दिसंबर में 22,611 करोड़ रुपये और नवंबर में 3,765 करोड़ रुपये की निकासी की थी. साल 2025 में विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार से शुद्ध रूप से 1.66 लाख करोड़ रुपये निकाले थे. ऐसे में फरवरी में आया विदेशी निवेश बाजार की उत्साह बढ़ा सकता है.
क्या कहते हैं एक्पर्ट?
मॉर्निंगस्टार इन्वेस्टमेंट रिसर्च इंडिया के मैनेजमेंट हेड-रिसर्च हिमांशु श्रीवास्तव के अनुसार, हाल में दिखी विदेशी खरीदारी के पीछे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता के माहौल में आई नरमी एक बड़ा कारण है. खासकर अमेरिका के नरम महंगाई आंकड़ों ने निवेशकों का भरोसा मजबूत किया है. जिससे वे भारत जैसे उभरते बाजारों में जोखिम लेने की इच्छा दिखा रहे हैं.
एंजेल वन के वरिष्ठ बुनियादी विशेषज्ञ वकारजावेद खान ने भी माना कि अमेरिका-भारत व्यापार समझौता, 2026-27 के आम बजट का सकारात्मक प्रभाव और वैश्विक अनिश्चितताओं में कमी जैसे कारणों ने विदेशी निवेशकों के भरोसे को मजबूत करने का काम किया है. जिससे यह बदलाव देखने को मिल रहा है.
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)
यह भी पढ़ें: इस कंपनी ने दिया 17 रुपये अंतरिम डिविडेंड का तोहफा; ऐलान के बाद निवेशकों के खिले चेहरे, क्या आपने भी लगाया है दांव?