• August 10, 2024

मिडिल क्लास को लेकर इन्वेस्टर ने कही ऐसी बात कि सोशल मीडिया पर छिड़ा बवाल! जानें, क्या है विवाद

मिडिल क्लास को लेकर इन्वेस्टर ने कही ऐसी बात कि सोशल मीडिया पर छिड़ा बवाल! जानें, क्या है विवाद
Share

Middle Class Controversy: भारत में नागरिकों की आमदनी के आधार पर उनका एक स्टेटस तय किया जाता है. रिच क्लास, मिडिल क्‍लास और पूअर क्लास की कैटगरी बनाई गई. खासतौर पर मिडिल क्‍लास के लोगों के लिए अमीर बनने का सपना एवरेस्‍ट पर चढ़ने जैसा मुश्किल होता है. इस बीच एक अरबपति ने सोशल मीडिया पर बताया कि आखिर क्‍यों मिडिल क्‍लास व्यक्ति हमेशा मिडिल क्‍लास में ही रह जाता है. जिसको लेकर अब यूजर्स के बीच सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई.

बेंगलुरू के रहने वाले निवेशक किरन राजपूत ने एक्‍स पर पोस्ट लिखा कि पिछले 50 साल में भी मिडिल क्‍लास की इच्छा नहीं बदली. 50 साल पहले भी मिडिल क्‍लास घर का सपना देखता था और आज भी वो अपना घर बनाने का सपना देखता है. जिसक लिए वो मार्केट और बैंक से भारी लोन लेकर सालों उसे चुकाता है. जिसके कारण उसकी देनदारी खत्म नहीं होती है. 

यूजर्स ने किरन राजपूत की लगाई क्लास

इस बीच किरन राजपूत की ओर से एक्स पर किए गए पोस्ट पर एक यूजर अमन गोयल ने अपने घर होने के कई सारे फायदे गिना दिए. जिसमें उन्होंने लिखा कि इससे बुरा कुछ नहीं हो सकता कि आपका मकान मालिक सिर्फ इस वजह से आपको घर से निकाल देता है कि कोई और उसे 10 प्रतिशत एक्स्ट्रा किराया दे रहा है. इस दौरान अमन गोयल ने किरन राजपूत पर कहा कि आप सभी लोग इन जैसे लोगों की बातों में न आए, अपने घर बनाने के सपने पर अपना फोकस रखें. 

किराए के घर पर रहना हमेशा बेहतर

वहीं, एक अन्य यूजर का कहना है कि बड़े शहरों में अपना घर खरीदने के लिए आप बिना कर्ज के जाल में फंसे नहीं आगे बढ़ सकते हैं. जबकि, दूसरे यूजर ने लिखा, किराए के घर पर रहना हमेशा बेहतर है. इसमें खतरा कम होता है और आप घर खरीदने में लगाने वाले पैसों से करोड़ों का फंड निवेश कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: पत्नी या माता-पिता…शहीद जवान की पेंशन पर किसका अधिकार? संसद में सरकार ने किया साफ



Source


Share

Related post

Stock Market: Sensex tumbles 1,236 points on selling in RIL, HDFC Bank amid escalating geopolitical tensions

Stock Market: Sensex tumbles 1,236 points on selling…

Share Halting the three-day gaining streak, the 30-share BSE Sensex tumbled 1,236.11 points, or 1.48%, to settle at…
Neil Gaiman sexual assault controversy explained: Internet rejects bestselling author’s ‘gaslighting’ denial, says came out only to sell new book – The Times of India

Neil Gaiman sexual assault controversy explained: Internet rejects…

Share Neil Gaiman Allegations: What You Need to Know About Sexual Misconduct Claims and Author’s Defence Over the…
X Corp Appeals Karnataka High Court Ruling Upholding Centre’s Content-Blocking Sahyog Portal

X Corp Appeals Karnataka High Court Ruling Upholding…

Share Last Updated:November 16, 2025, 05:35 IST The social media company argues that the Sahyog portal creates an impermissible…