• April 1, 2024

नए वित्त वर्ष के पहले दिन शानदार तेजी के साथ शेयर बाजार बंद, 6.50 लाख करोड़ बढ़ गई निवेशकों की संपत्ति

नए वित्त वर्ष के पहले दिन शानदार तेजी के साथ शेयर बाजार बंद, 6.50 लाख करोड़ बढ़ गई निवेशकों की संपत्ति
Share

Stock Market Closing On 1st April 2024: नए वित्त वर्ष 2024-25 का पहला कारोबारी सत्र शेयर बाजार के निवेशकों के लिए बेहद शानदार रहा है. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही ने रिकॉर्ड लाइफटाइम हाई को छूआ है. सेंसेक्स 74,254.62 अंक और निफ्टी 22,529.95 अंकों के रिकॉर्ड हाई पर जा पहुंचा. बैंकिंग और एनर्जी स्टॉक्स ने बाजार में सबसे ज्यादा इस तेजी में अपना योगदान दिया है.

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बड़ी तेजी देखने को मिली है. इस तेजी के चलते निवेशकों की संपत्ति में 6 लाख करोड़ से ज्यादा का उछाल देखने को मिला है. आज का कारोबार खत्म होने बीएसई सेंसेक्स 363 अंकों के उछाल के साथ 74,014 अंकों तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 135 अंकों के उछाल के साथ 22,462 अंकों पर बंद हुआ है.      

6 लाख करोड़ से ज्यादा बढ़ गई संपत्ति

नए वित्त वर्ष के पहले कारोबारी सत्र में शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति में जोरदार उछाल देखने को मिला है. बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैपिटलाइजेशन 393.35 लाख करोड़ रुपये पर जा पहुंचा है जो पिछले कारोबारी सत्र में 386.91 लाख करोड़ रुपये रहा था. आज के सत्र में निवेशकों की संपत्ति में 6.44 लाख करोड़ रुपये का उछाल देखने को मिला है. 













इंडेक्‍स का नाम बंद होने का स्‍तर उच्‍च स्‍तर निम्‍न स्‍तर प्रतिशत बदलाव
BSE Sensex 74,024.81 74,254.62 73,909.39 0.51%
BSE SmallCap 44,473.75 44,493.74 43,551.37 3.03%
India VIX 12.08 13.36 12.01 -5.84%
NIFTY Midcap 100 48,912.05 48,958.50 48,388.85 1.74%
NIFTY Smallcap 100 15,768.40 15,785.10 15,414.55 3.26%
NIfty smallcap 50 7,230.95 7,239.45 7,093.50 2.86%
Nifty 100 23,107.15 23,161.75 23,058.65 0.81%
Nifty 200 12,447.20 12,465.20 12,407.20 0.95%
Nifty 50 22,462.00 22,529.95 22,427.75 0.61%



Source


Share

Related post

Over 3000 J&K govt schools have under 10 students: Minister | India News – The Times of India

Over 3000 J&K govt schools have under 10…

Share SRINAGAR: Over 3,000 govt schools in J&K have had zero or less than 10 students since 2022,…
Parliamentary committee backs age-restrictions for social media platforms | India News – The Times of India

Parliamentary committee backs age-restrictions for social media platforms…

Share NEW DELHI: A parliamentary committee is set to recommend to government that it should explore introducing age-restrictions…
Elon Musk joined Trump’s call with PM Modi on Iran war earlier this week: Report | India News – The Times of India

Elon Musk joined Trump’s call with PM Modi…

Share Elon Musk participated in a phone call on Tuesday between Prime Minister Narendra Modi and US President…