• December 25, 2024

Indigo Sale: घरेलू हवाई सफर सिर्फ 1199 रुपये में- 4499₹ में विदेशी उड़ान-बचे हैं चंद घंटे

Indigo Sale: घरेलू हवाई सफर सिर्फ 1199 रुपये में- 4499₹ में विदेशी उड़ान-बचे हैं चंद घंटे
Share

Indigo Gateway Sale Discount: बजट एयरलाइन इंडिगो ने अपने पैसेंजर्स के लिए इंडिगो गेटवे सेल डिस्काउंट का ऑफर निकाला है और इसके जरिए एयरलाइन अपने हवाई यात्रियों को बेहद सस्ते में सफर करा रही है. इंडिगो ने घरेलू यात्रियों के लिए केवल 1199 रुपये में हवाई उड़ान भरने का ऑफर निकाला है. इसके साथ ही विदेशी उड़ानों के लिए केवल 4499 रुपये में एयर टिकट का मौका ये एयरलाइन मुहैया करा रही है. 

इंडिगो गेटवे सेल डिस्काउंट के लिए चंद घंटे ही बचे हैं

आपके लिए खास बात ये है कि इस ऑफर के लिए आपके पास चंद घंटे ही बचे हैं. आज रात 11.59 बजे तक के लिए इंडिगो की ऑफर सेल चल रही है तो अगर आप भी इस न्यू ईयर पर बाहर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो जल्दी टिकट बुक करना चाहिए.

क्या करना होगा सस्ते फ्लाइट टिकटों के लिए

IndiGo वेबसाइट के जरिए या IndiGo मोबाइल ऐप (एंड्रॉयड या iOS) के जरिए आप ये टिकट बुक करा सकते हैं. इसके अलावा आपके पास IndiGo WhatsApp (+917065145858) के जरिए भी सस्ते टिकट बुक कराने का ऑप्शन है. 

कब से कब तक कर सकते हैं सस्ती उड़ानों में सफर 

इंडिगो गेटवे सेल डिस्काउंट एक लिमिटेड सेल है और इसके जरिए आप आज रात तक सस्ते टिकट बुक करा सकते हैं. इन सस्ते टिकटों के जरिए आप 23 जनवरी 2025 से अप्रैल 2025 तक के लिए टिकट बुक करा सकते हैं. इसके जरिए आप घरेलू उड़ानों के लिए 1199 रुपये और इंटरनेशनल उड़ानों के लिए 4499 रुपये में सफर कर सकते हैं.

डिस्काउंटेड फेयर के साथ इंडिगो के एडिशनल ऑफर्स भी 

इस ऑफर पीरीयड के लिए डिस्काउंटेड फेयर के साथ इंडिगो के एडिशनल ऑफर्स भी हैं. इसमें प्रीपेड एक्स्ट्रा बैगेज ऑप्शन के लिए इंडिगो 15 परसेंट का डिस्काउंट ऑफर कर रही है. ये ऑफर 15 किलोग्राम, 20 किलोग्राम और 30 किलोग्राम वाले एक्स्ट्रा बैगेज के लिए हैं. इसके अलावा स्टैंडर्ड सीट सेलेक्शन के लिए भी ये 15 परसेंट का डिस्काउंट ऑफर कर रही है.

इसके अलावा एयरलाइन इमरजेंसी एक्सएल (एक्स्ट्रा लेगरूम) सीट के लिए घरेलू उड़ानों में 599 रुपये प्रति सीट की पेशकश कर रही है. वहीं इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए ये एक्स्ट्रा लेगरूम सीट के लिए आप केवल 699 रुपये अतिरिक्त देकर ये सीटें बुक कर सकते हैं. 

एयरलाइन ने कहा कि कस्टमर्स 31 दिसंबर 2024 तक पूरी की गई बुकिंग पर घरेलू उड़ानों पर क्रमशः 15 फीसदी और इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर 10 फीसदी की फ्लैट छूट का फायदा उठा सकते हैं.

ये भी पढ़ें

PM Kisan Samman Nidhi: 19वीं किस्त का समय, मोबाइल नंबर लिंक करने के स्टेप्स और बेनेफिशयरी स्टेटस-सब जानें



Source


Share

Related post

‘Broken Seats, Filthy Toilets, Callous Crew’: Consumer Court Asks Air India To Pay Rs 1.5 L To Father-Daughter Duo

‘Broken Seats, Filthy Toilets, Callous Crew’: Consumer Court…

Share Last Updated:January 21, 2026, 01:44 IST The court held that the airline failed to provide the basic…
IndiGo Flight Status Today Highlights: Aviation Minister Holds Review Meeting After IndiGo Responds To Show-Cause Notice

IndiGo Flight Status Today Highlights: Aviation Minister Holds…

Share Indigo Flight Status News Highlights: IndiGo’s nationwide operational crisis and wave of flight cancellations triggered chaos and…
IndiGo Flight Cancellations Highlights: Over 550 Flights Cancelled, DGCA Seeks Detailed Roadmap To Fix Disruption

IndiGo Flight Cancellations Highlights: Over 550 Flights Cancelled,…

Share Indigo Flights Cancelled, Delayed Today Highlights: IndiGo is grappling with one of its most severe operational meltdowns…