• April 1, 2023

IPL 2023: ओपनिंग सेरेमनी में रश्मिका मंदाना ने फिल्म पुष्पा-द राइज के हिट गानें पर बांधा समां

IPL 2023: ओपनिंग सेरेमनी में रश्मिका मंदाना ने  फिल्म पुष्पा-द राइज के हिट गानें पर बांधा समां
Share

Rashmika Mandanna In IPL Opening Ceremony: आईपीएल 2023 ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह के अलावा एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और रश्मिका मंदाना ने जलवा बिखेरा. इस ओपनिंग सेरेमनी में रश्मिका मंदाना ने अपनी सुपरहिट फिल्म पुष्पा-द राइज के हिट गानें पर समां बांध दिया. इस दौरान अहमदाबाद का नरेन्द्र मोदी स्टेडियम फैंस से खचाखच भरा था. वहीं, अरिजीत सिंह के अलावा एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और रश्मिका मंदाना ने अपने परफॉरमेंस से फैंस का दिल जीत लिया.

सोशल मीडिया पर रश्मिका मंदाना का परफॉर्मेंस वायरल

बहरहाल, सोशल मीडिया पर रश्मिका मंदाना का परफॉर्मेंस तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं, सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट्स कर रश्मिका मंदाना के परफॉर्मेंस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इसके अलावा अरिजीत सिंह ने फिल्म पठान का टाइटल सॉन्ग झूमे जो पठान जब गाना गया तब दर्शकों में जोश देखते ही बन रहा था.

अरिजीत सिंह ने बांधा समां

बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह ने केसरिया गाने के अलावा ले पिया और दिल दरिया भी गाया. वहीं, सिंगर अरिजीत सिंह के बाद अभिनेत्री तमन्ना भाटिया अपनी डांस से समां बांध दिया. अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने साउथ के गानों के साथ शुरुआत की. इस दौरान तमन्ना भाटिया ने अपनी अदाओं से फैंस को दिवाना बना दिया. बहरहाल, इस सीजन का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. इस तरह चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है.

ये भी पढ़ें-

IPL 2023, LSG vs DC Probable Playing 11: दिल्ली के खिलाफ लखनऊ की संभावित 11 इलेवन, जानें केएल राहुल के साथ कौन करेगा ओपनिंग




Source


Share

Related post

Hundred Auction 2026: Indian-owned SunRisers Leeds buy Pakistan player, Usman Tariq also picked | Cricket News – The Times of India

Hundred Auction 2026: Indian-owned SunRisers Leeds buy Pakistan…

Share Kavya Maran, co-owner and head of SunRisers Leeds (Photo by Pankaj Nangia/Getty Images) NEW DELHI: Pakistan spinner…
‘Wish we had 100 more hours’: Vijay Deverakonda shares moments with Rashmika Mandanna from mehendi and Pradhanam ceremonies | Telugu Movie News – The Times of India

‘Wish we had 100 more hours’: Vijay Deverakonda…

Share Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna shared heartwarming glimpses from their Mehendi and Pradhanam ceremonies, expressing a wish…
West Indies cricket team stranded in India due to West Asia airspace restrictions

West Indies cricket team stranded in India due…

Share General view as players from the Indian cricket team and the West Indies cricket team shake hands…