• October 12, 2024

ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों पर बड़ा साइबर हमला! इजरायल के अगले कदम से कांपने लगेंगे खामेनेई

ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों पर बड़ा साइबर हमला! इजरायल के अगले कदम से कांपने लगेंगे खामेनेई
Share

Israel Iran Fight: ईरान और इजरायल के तनाव के बीच शनिवार (12 अक्टूबर) को ईरान पर भारी साइबर हमले हुए हैं, जिससे सरकार की लगभग तीनों शाखाएं तबाह हुईं. साथ ही न्यूक्लियर ठिकानों को भी निशाना बनाया गया. वहां की न्यायपालिका, विधायिका और कार्यपालिका शाखा – भारी साइबर हमलों की चपेट में आ गई हैं और उनकी इंफॉर्मेशन को हैक कर लिया गया है.

इस साइबर हमले में ईंधन वितरण, नगरपालिका नेटवर्क, परिवहन नेटवर्क, बंदरगाह को भी निशाना बनाया गया है. अब ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को इजरायल के अगले कदम से डर सताने लगा है कि कहीं इजरायल अपना निशाना उनकी ऑयल फैसिलिटी को न बना ले. हमास और हिजबुल्लाह चीफ को पहले ही खो चुके हैं.

क्या होगा इजरायल का अगला कदम?

दरअसल, इजरायल ईरान को आर्थिक चोट पहुंचाने के मूड में हैं. इस बीच ईरान को ये डर सता रहा है कि इजरायल उनके सबसे मुख्य धन स्त्रोत यानी तेल के कुएं खर्ग को अपना निशाना बना सकता है. बता दें कि ईरान के तट से 25 किमी दूर स्थित फारस की खाड़ी में “खर्ग द्वीप” मौजूद है. जहां से ईरान अपने देश का 95 फीसदी तेल एक्सपोर्ट करता है. खर्ग से ईरान हर रोज तीन मिलियन बैरल तक तेल का उत्पादन कर रहा है. इस कारण खर्ग द्वीप ईरान के लिए काफी मायने रखता है.

‘रक्षा करने के लिए तैयार ईरान’

इससे पहले, ईरान ने कहा था कि अगर उसका कट्टर दुश्मन इजरायल हमला करता है तो वह “अपनी सर्वोच्च प्राधिकार की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है”. वहीं, इजरायल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने इस सप्ताह वादा किया था कि उनके देश की प्रतिक्रिया “घातक, सटीक और आश्चर्यजनक” होगी.

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को गुरुवार को संबोधित करते हुए, संयुक्त राष्ट्र में ईरान के स्थायी प्रतिनिधि,अमीर सईद इरावानी ने कहा कि इस्लामिक गणराज्य “अपने महत्वपूर्ण हितों और सुरक्षा को टारगेट करने वाले किसी भी हमले के खिलाफ अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है”.

ये भी पढ़ें : आर-पार के मूड में इजरायल! ईरान के खर्ग द्वीप को बना सकता है निशाना, जहां छिपा काले सोने का खजाना



Source


Share

Related post

India not a ‘dalaal’ nation like Pakistan: S Jaishankar at all-party meet amid Iran mediation buzz | India News – The Times of India

India not a ‘dalaal’ nation like Pakistan: S…

Share NEW DELHI: External affairs minister S Jaishankar on Tuesday told leaders at the all-party meeting that India…
ईरान ने तोड़ी UAE की कमर! सबसे बड़े गैस कॉम्प्लैक्स पर दागीं मिसाइलें, भारत पर क्या असर?

ईरान ने तोड़ी UAE की कमर! सबसे बड़े…

Share मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच ईरान ने ऐसी रणनीति अपनाई है, जिसका असर सिर्फ युद्ध…
‘जल्द ही चुकानी पड़ेगी कीमत’, लारिजानी की हत्या पर मोज्तबा खामेनेई ने इजरायल-US को दी चेतावनी

‘जल्द ही चुकानी पड़ेगी कीमत’, लारिजानी की हत्या…

Share ईरानी नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सेक्रेटरी अली लारिजानी की मौत पर सुप्रीम लीडर मोज्तबा खामेनेई ने इजरायल…