• November 13, 2025

धर्मेंद्र के लिए जया प्रदा ने की भगवन से प्रार्थना, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

धर्मेंद्र के लिए जया प्रदा ने की भगवन से प्रार्थना, शेयर किया इमोशनल पोस्ट
Share


बॉलीवुड के ‘हीमैन’ कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के स्वास्थ्य में पहले से सुधार आ रहा है. बुधवार को परिवार वाले उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज करवाकर घर लेकर आ गए. अब उनके फैंस के साथ बॉलीवुड इंडिस्ट्री के सभी लोग उनकी स्वास्थ्य की मंगल कामना कर रहे हैं. 

गुरुवार को अभिनेत्री जया प्रदा ने इंस्टाग्राम के माध्यम से अभिनेता के स्वस्थ होने की मंगल कामना की. उन्होंने अभिनेता की एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा- ‘प्रिय धरम जी, आपकी तबीयत के बारे में जानकर बहुत चिंता हुई. आप हम सबके लिए एक प्रेरणा, हौसला और गरिमा का प्रतीक रहे हैं. आपके चेहरे की मुस्कान और जज्बा आज भी लाखों लोगों के दिलों को छूती है. हम ईश्वर से कामना करते हैं कि आप पहले की तरह जल्द ही स्वस्थ हो जाएं और ऊर्जावान होकर सबको अपना प्यार और सकारात्मकता दें. प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के साथ, जया प्रदा.’


बता दें, अभिनेता के भर्ती होने के बाद कई सेलेब्स उन्हें अस्पताल देखने के लिए गए थे. वहीं, उनके डिस्चार्ज होने के बाद भी अमिताभ बच्चन, दिव्या दत्ता, गोविंदा, सलमान खान, शाहरुख खान समेत कई स्टार्स ने सोशल मीडिया के माध्यम से अभिनेता के स्वस्थ होने की कामना की थी.

धर्मेंद्र की गंभीर हालत के वजह से फैली थी झूठी खबर 
बॉलीवुड के लीजेंडरी अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ने के कारण उनके परिवार के लोग उन्हें अस्पताल ले गए थे. हालांकि, उस दौरान अभिनेता की हालत कुछ ज्यादा ही गंभीर थी. ऐसे में गलत जानकारी मिलने के कारण कुछ मीडिया चैनलों में फेक न्यूज भी फैली थी, जिस पर हेमा मालिनी, ईशा देओल और सनी देओल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी.वहीं, अभिनेता की हालत में भी पहले से सुधार है और अब उनका इलाज घर पर ही हो रहा है. फैंस भी लगातार उनके रिकवरी के लिए भगवन से प्रार्थना कर रहे हैं. 




Source


Share

Related post

Jaideep Ahlawat reminisces about working with Dharmendra: ‘I felt a void while promoting Ikkis’ – Exclusive | – The Times of India

Jaideep Ahlawat reminisces about working with Dharmendra: ‘I…

Share When, in November 2025, the Indian cinema world lost one of its most shining stars, Dharmendra, it…
Dharmendra worked on Punjabi films at night without charging any fees, reveals director Anil Sharma: ‘He helped so many people’ | Hindi Movie News – The Times of India

Dharmendra worked on Punjabi films at night without…

Share Veteran actor Dharmendra, who passed away this month at 89, was more than a screen legend, he…
Anil Sharma says Apne sequel cannot be made without Dharmendra, ‘Some dreams remain unfulfilled’ | Hindi Movie News – The Times of India

Anil Sharma says Apne sequel cannot be made…

Share Filmmaker Anil Sharma, who collaborated with Dharmendra across seven films, said the legendary actor’s passing at the…