• August 19, 2024

कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के पोस्टमॉर्टम में रिपोर्ट में क्या आया सामने?

कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के पोस्टमॉर्टम में रिपोर्ट में क्या आया सामने?
Share

Kolkata Doctor Rape Murder Postmortem Report: कोलकाता में आर जी कर कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और मर्डर के बाद पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट को एबीपी न्यूज़ ने हासिल किया है. रिपोर्ट में पीड़िता के साथ हुई घटनाओं और उनके जख्मों का स्पष्ट्र विवरण दिया गया है. 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक जब शव मिला उस वक्त पीड़िता का शरीर के ऊपरी और निचले हिस्से पर भी कोई कपड़ा नहीं था. उनके प्राइवेट पार्ट से खून मिला तरल पदार्थ बह रहा था, जो बलात्कार (Rape) की पुष्टि करता है.

शरीर पर कितने जख्म?

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता के बाएं हाथ, कंधे, घुटने के पीछे और टखने पर भी खरोंच के निशान थे. वहीं योनि के पास भी गंभीर चोटें थी, जिसमें हाइमन का पूरा फटना भी शामिल था. इस हिस्से से खून भी बह रहा था. इससे साफ जाहिर होता है कि महिला के साथ रेप किया गया था.

आखों में खून के धब्बे

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में लिखा है कि पीड़िता की आंखों में खून के धब्बे थे. दोनों आंखों की पुतलियां फैली हुई और स्थिर थीं. उसकी उंगलियों के सिरे और नाखूनों के नीचे नीला रंग था, जो दर्शाता है कि वह अत्यधिक दर्द में थीं और फिर उनकी मौत हुई थी. रिपोर्ट में मौत की वजह को अननेचुरल डेथ यानी आप्रकृतिक मौत करार दिया गया है.   

सातवें दिन हड़ताल जारी

दिल्ली में सातवें दिन भी डॉक्टर्स हड़ताल पर रहे, जिसकी वजह से ओपीडी से लेकर गैर-आपातकालीन सेवाएं प्रभावित रही हैं. प्रदर्शनों की शुरुआत सोमवार शाम हुई थी, जो पहले तो कॉलेज कैंपस में हो रही थी, लेकिन देखते ही देखते सड़कों पर भी होने लगी है. रविवार शाम कैंडल मार्च भी निकाला गया है.

ये भी पढ़ें:

Happy Raksha Bandhan 2024: पीएम मोदी की पाकिस्तानी बहन 30वीं बार उन्हें बांधेगी राखी, इस बार की है कुछ खास व्यवस्था



Source


Share

Related post

Kolkata Teacher Denied Washroom Access, Asked To Use Society’s Common Facility Instead

Kolkata Teacher Denied Washroom Access, Asked To Use…

Share Last Updated:April 10, 2026, 20:03 IST The family in question had persistently urged him to take up…
TMC का बांग्ला भाषी लोगों पर कार्रवाई को लेकर PM मोदी पर हमला, जानें क्या कहा

TMC का बांग्ला भाषी लोगों पर कार्रवाई को…

Share Show Quick Read Key points generated by AI, verified by newsroom मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी ने…
जनवरी में 5 शहरों में सजेगा LGMF का मंच, एल. सुब्रमण्यम-कविता कृष्णमूर्ति की प्रस्तुति, कजाखस्त

जनवरी में 5 शहरों में सजेगा LGMF का…

Share लक्ष्मीनारायण ग्लोबल म्यूजिक फेस्टिवल (LGMF) के 35वें संस्करण का दूसरा चरण इसी महीने यानी जनवरी, 2026 में…