• February 3, 2026

‘मर्दानी 3’ ने ‘बॉर्डर 2’ से नहीं मानी हार, पांचवें दिन भी कर रही है अच्छा कलेक्शन

‘मर्दानी 3’ ने ‘बॉर्डर 2’ से नहीं मानी हार, पांचवें दिन भी कर रही है अच्छा कलेक्शन
Share

Mardaani 3 Box Office Day 5: बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म ‘मर्दानी 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बना रही है. इन दिनों थियेटर में बॉर्डर 2 का दबदबा है लेकिन उसमें भी ‘मर्दानी 3’ ने हार नहीं मानी है. कम स्क्रीन पर रिलीज होने के बाद भी हर रोज अच्छी कमाई कर रही है.

‘मर्दानी 3’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • ‘मर्दानी 3’ को पहले दिन 4 करोड़ रुपये की ओपनिंग मिली.
  • शनिवार को दूसरे दिन फिल्म ने 6 करोड़ रुपये कमाए.
  • रविवार को तीसरे दिन 7.25 करोड़ रुपये की कमाई हुई.
  • और, चौथे दिन यानी मंडे को 2.15 करोड़ का कलेक्शन किया.
  • सैकनिक की ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘मर्दानी 3’ ने रिलीज के चार दिनों में कुल 19.65 करोड़ कमा चुकी है.

‘मर्दानी 3’ का पांचवें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

मंगलवार यानि तीन फरवरी को फिल्म ठीकठाक कमा रही है. शाम चार बजे तक फिल्म  0.98 करोड़ (98 लाख) कमा चुकी है. मर्दानी 3 का अब तक का कुल कलेक्शन 20.73 करोड़ हो चुका है. (फाइनल आंकड़े रात 10 बजे तक आएंगे)

मर्दानी 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (इंडिया नेट)
पहला दिन 4 करोड़
दूसरा दिन 6.25 करोड़ 
तीसरा दिन 7.25 करोड़
चौथा दिन 2.25 करोड़
पाचंवा दिन 0.98 करोड़ (फाइनल आंकड़े रात 10 बजे आएंगे)
कुल कलेक्शन 20.73 करोड़

‘मर्दानी 3’ की ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट

सैकनिक के मुताबिक तीन फरवरी को ‘मर्दानी 3’ की ऑक्यूपेंसी मॉर्निंग शो में 9.03% दर्ज की गई. वहीं, दोपहर में फिल्म की ऑक्यूपेंसी बढ़ी है और ये आंकड़ा 18.78% तक पहुंच गया है.

फिल्म क्रिटिक और फिल्मों के ट्रेड एक्सपर्ट तरन आदर्श ने आज मर्दानी 3 की कमाई को लेकर एक्स पर लिखा, ‘Mardaani3 को वर्किंग डे होने के चलते सोमवार को उम्मीद के मुताबिक गिरावट देखने को मिली, यह ट्रेंड पहले से ही अनुमानित था. हालांकि गिरावट के बावजूद सोमवार के कलेक्शन संतोषजनक बने हुए हैं. वहीं, डिस्काउंटेड टिकट रेट्स की वजह से आज (मंगलवार) कलेक्शन बढ़ने की उम्मीद है.’

‘मर्दानी 3’ मूवी रिव्यू

एबीपी लाइव ने मर्दानी 3 को पांच में से 3.5 स्टार देते हुए अपने रिव्यू में लिखा है, ‘रानी मुखर्जी ने कमाल काम किया है, वो इस किरदार को जैसे जीती हैं, वो मराठी बोलती हैं वो पूरे कनविक्शन के साथ बोलती है, मारती हैं तो किसी भी दबंग सिंघम से कम नहीं लगती, डायलॉग पावरफुल तरीके से बोलती है , हर फ्रेम में रानी ने अपने अभिनय से जान डाल दी है.’ पूरा रिव्यू पढ़ें

मर्दानी 3 के बारे में

आपको बता दें कि ‘मर्दानी’ फ्रेंचाइजी की ये तीसरी फिल्म है. पहले दो पार्ट हिट साबित हुए थे और तीसरे पार्ट से भी ये ही उम्मीद की जा रही है. फिल्म में एक बार फिर रानी मुखर्जी ऑफिसर बनकर हर किसी को इंप्रेस करने के लिए तैयार हैं. 



Source


Share

Related post

शनिवार को ओ रोमियो का चला सिक्का, अस्सी-दो दीवाने शहर में कांटे की टक्कर, बॉर्डर 2 रह गई पीछे

शनिवार को ओ रोमियो का चला सिक्का, अस्सी-दो…

Share 20 फरवरी को अस्सी और दो दीवाने शहर में रिलीज हुई हैं. दोनों फिल्मों को अच्छे रिव्यूज…
इस मामले में ‘इक्कीस’ और ‘मर्दानी 3’ से पीछे रह गई ‘बॉर्डर 2’, कमाई के आंकड़े देखें

इस मामले में ‘इक्कीस’ और ‘मर्दानी 3’ से…

Share जनवरी में रिलीज फिल्मों का फर्स्ट-डे फोरकास्ट वर्सेस एक्चुअल कमाई की रिपोर्ट आ गई है. ये रिपोर्ट…
‘जाति या धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होता’, रहमान के बयान पर रानी मुखर्जी का पलटवार

‘जाति या धर्म के आधार पर कोई भेदभाव…

Share बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ आज ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. जिसके चलते…