• April 10, 2026

गिरते बाजार में तेज उछाल की संभावना, ब्रोकरेज ने दिया सेंसेक्स के लिए बड़ा टारगेट; जानिए पूरी ड

गिरते बाजार में तेज उछाल की संभावना, ब्रोकरेज ने दिया सेंसेक्स के लिए बड़ा टारगेट; जानिए पूरी ड
Share

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • मॉर्गन स्टैनले को भारतीय शेयर बाजार में तेजी की उम्मीद है।
  • BSE सेंसेक्स दिसंबर तक 95,000 अंक के स्तर पर पहुंच सकता है।
  • बाजार की तेजी तेल कीमतों और कंपनी कमाई वृद्धि पर निर्भर।
  • वित्तीय, उपभोक्ता और औद्योगिक क्षेत्रों में निवेश के अवसर दिख रहे।

Morgan Stanley Market Outlook: मॉर्गन स्टेनली ने भारतीय शेयर बाजार को लेकर पॉजिटिव रूख दिखाया है. ब्रोकरेज का मानना है कि मौजूदा कमजोरी के बावजूद भी BSE Sensex इस साल दिसंबर तक करीब 95,000 के लेवल तक पहुंच सकता है. जो लगभग 24 प्रतिशत की संभावित बढ़त को दर्शाता है. इससे संकेत मिलता है कि आगे बाजार में अच्छी रिकवरी देखने को मिल सकती है. आइए जानते हैं, आखिर ब्रोकरेज को इतना भरोसा क्यों है?

शेयर बाजार में तेजी की उम्मीद

Morgan Stanley की रिपोर्ट बताती है कि बाजार में संभावित तेजी कई फैक्टर्स पर आधारित होने वाली है. इसमें पिछले 12 महीनों का प्रदर्शन, मौजूदा वैल्यूएशन, विदेशी निवेशकों की स्थिति और नए इनकम साइकिल की वापसी जैसे फैक्टर्स शामिल है.

ब्रोकरेज ने BSE Sensex के लिए 1,07,000 अंक का टारगेट तय किया है, जो मौजूदा लेवल से करीब 40 फीसदी की संभावित बढ़त की ओर इशारा करता है. 

इन हालातों में बढ़ेगा या गिरेगा बाजार

Morgan Stanley के मुताबिक बाजार में तेजी कुछ खास शर्तों पर निर्भर करने वाली है. अगर कच्चे तेल की कीमतें 70 डॉलर प्रति बैरल से नीचे रहती हैं. साथ ही वित्तवर्ष 26 से 28 के बीच कंपनियों की कमाई में करीब 19 फीसदी सालाना बढ़त होती है, तो बाजार ऊपर जा सकता है.

वहीं अगर हालात बिगड़ते हैं तो गिरावट भी देखने को मिल सकती है. ब्रोकरेज ने BSE Sensex के लिए 76,000 का बेयर केस टारगेट दिया है, जो मौजूदा लेवल से 1 फीसदी की गिरावट दिखाता है. ऐसी स्थिति तब हो सकती है जब तेल 100 डॉलर से ऊपर चला जाए. साथ ही कंपनियों की कमाई की ग्रोथ घटे और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया सख्त रुख अपनाए.

किन फैक्टर्स से मिल सकता है बाजार को सपोर्ट

आने वाले समय में बाजार की चाल कुछ अहम कारणों पर टिकी मानी जा रही है. रिपोर्ट के अनुसार, अगर सरकार सुधार के लिए जोर देती है तो खासकर पावर सेक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कंपनियों के बढ़ते बायबैक जैसे फैक्टर्स बाजार को मजबूती दे सकते हैं.

सेक्टरों पर नजर डाले तो कुछ क्षेत्रों में ज्यादा मौके दिख रहे हैं. फाइनेंशियल, कंज्यूमर डिस्क्रेशनरी और इंडस्ट्रियल सेक्टर को बेहतर माना गया है. वहीं एनर्जी, यूटिलिटीज और हेल्थकेयर में फिलहाल निवेश को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: यहां लावारिस पड़े हैं ₹2.2 लाख करोड़ रुपए, इतनी बड़ी रकम का मालिक कोई नहीं, पढ़ें पूरी रिपोर्ट 



Source


Share

Related post

Sensex tumbles 931 points, Nifty plunges to 23,775 level amid fading confidence on Iran-U.S. ceasefire

Sensex tumbles 931 points, Nifty plunges to 23,775…

Share Image for representational purposes only. File | Photo Credit: Reuters Equity benchmark indices ended lower on Thursday…
US-Iran war bleeds Sensex! Rs 51 lakh crore gone, record  billion FII wipeout, stock market down over 11% – is there an end in sight to selloff? – The Times of India

US-Iran war bleeds Sensex! Rs 51 lakh crore…

Share In a span of just a month, BSE Sensex is down over 9,300 points or 11.48%! (AI…
Stock markets slump in early trade as West Asia war enters fifth week

Stock markets slump in early trade as West…

Share Image for representation. | Photo Credit: Getty Images/iStockphoto Equity benchmark indices Sensex and Nifty tumbled in early…