• February 1, 2026

‘बड़ी फिल्मों का हिस्सा बनने वाली थी, पर नहीं बन पाई’, मृणाल ठाकुर ने रिजेक्शन पर की बात

‘बड़ी फिल्मों का हिस्सा बनने वाली थी, पर नहीं बन पाई’, मृणाल ठाकुर ने रिजेक्शन पर की बात
Share

बॉलीवुड में अपनी सादगी और दमदार अभिनय से पहचान बना चुकीं मृणाल ठाकुर आज इंडस्ट्री की टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं. हालांकि, उनकी सफलता का सफर आसान नहीं रहा. हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में मृणाल ने अपने करियर के उस दौर पर खुलकर बात की, जब वह बड़ी फिल्मों का हिस्सा बनने वाली थीं, लेकिन आख़िरी वक्त पर उन्हें रिजेक्शन का सामना करना पड़ा.

मृणाल ठाकुर ने रिजेक्शन पर की बात
मृणाल ठाकुर ने हाल ही में एबीपी न्यूज संग बातचीत में बताया की उन्हें कई रिजेक्शन्स का सामना करना पड़ा. उन्होंने कहा ‘मुझे बहुत सारे रिजेक्शन आए बहुत सी बड़ी-बड़ी फिल्मों का मैं हिस्सा बनने वाली थी लेकिन नहीं हुआ क्योंकि एक रीजन है उसका. शायद मैं उस टाइम रेडी नहीं थी लेकिन आज मैं कॉन्फिडेंट महसूस करती हूं.’  

हिंदी बोलने पर की बात
मृणाल ने हिंदी बोलने को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा मेरी जुबान हिंदी को लेकर बिल्कुल साफ नहीं थी क्योंकि मैं मराठी फैमिली से आई हूं. उन्होंने बताया मै प्रेम चंद्र की कहानियां पढ़ती थी, हिंदी शोज देखती थी, न्यूज पेपर पढ़ती, उसी दौरान मैने मलयालम तमिल तेलुगु फिल्मों को देखना शुरू किया. किसने सोचा था 6 साल पहले जो मैं फिल्में देखती थी आज मेरा करियर वहां है. उन्होंने कहा जिस भी दौर से मै गुजरी हूं जब मैं आज पीछे देखती तो मुझे लगता है उतार चढ़ाव जरुरी होता है लाइफ में आना. 

मृणाल ठाकुर का करियर
मृणाल ठाकुर ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शोज ‘मुझसे कुछ कहती… ये खामोशियां’ और ‘कुमकुम भाग्य’ से की, जिसके लिए उन्हें पहचान मिली. उन्होंने 2018 में ‘लव सोनिया’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया और बाद में ‘सुपर 30’ और ‘बटला हाउस’ जैसी हिट फिल्मों में काम किया. ‘सीता रामम’ और ‘ही नन्ना’ जैसी सफल साउथ फिल्मों से वो और पॉपुलर हुईं. बता दें, मृणाल ठाकुर अपकमिंग फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ में नजर आने वाली हैं. इसमें उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी लीड रोल में दिखाई देंगे. से फिल्म 20 फरवरी 2026 को रिलीज होने वाली हैं. 




Source


Share

Related post

‘Do Deewane Seher Mein’ movie review: A reluctant nod to imperfect love

‘Do Deewane Seher Mein’ movie review: A reluctant…

Share When the trailer of Ravi Udaywar’s romantic drama Do Deewane Seher Mein surfaced online, one was hooked…
Amid Dhanush-Mrunal Thakur’s dating rumours, netizens urge him to sue makers of her new film over BGM: ‘File a copyright claim’ | Hindi Movie News – The Times of India

Amid Dhanush-Mrunal Thakur’s dating rumours, netizens urge him…

Share Dhanush and Mrunal Thakur‘s dating rumours have been swirling around for quite some time now, and a…
अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ हुई फ्लॉप! हफ्ते भर में ही थिएटर्स ने हटाए 700 शोज

अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ हुई…

Share बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में…