• November 2, 2024

Watch: ऑस्ट्रेलिया में पिच की रिपेयरिंग करता नजर आया यह भारतीय गेंदबाज, देखें वायरल वीडियो

Watch: ऑस्ट्रेलिया में पिच की रिपेयरिंग करता नजर आया यह भारतीय गेंदबाज, देखें वायरल वीडियो
Share

Mukesh Kumar Viral Video: भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए बीच 4 दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट खेला जा रहा है. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ए का स्कोर 3 विकेट पर 139 रन है. अब ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 86 रनों की दरकार है. वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली भारतीय ए टीम को 7 विकेट की तलाश है. तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद मैदान पर गजब नजारा देखने को मिला. जिस पर क्रिकेट फैंस को भरोसा नहीं हुआ. भारतीय ए टीम के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार पिच की रिपेयरिंग करते नजर आए. इस दौरान मुकेश कुमार के साथ अन्य ग्राउंड स्टाफ दिखे.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है मुकेश कुमार का वीडियो

सोशल मीडिया पर मुकेश कुमार का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से वीडियो शेयर किया है. क्रिकेट फैंस को मुकेश कुमार का यह अंदाज खूब पसंद आ रहा है. वहीं, सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

वहीं, इस टेस्ट में मुकेश कुमार ने शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश किया है. मुकेश कुमार ने पहली पारी में विपक्षी टीम के 6 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. जबकि दूसरी पारी ने सैम कोन्सटेट का अहम विकेट चटकाया. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम महज 107 रनों पर सिमट गई. जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 195 रनों का स्कोर बनाया. इस तरह ऑस्ट्रेलिया को 88 रनों की बढ़त मिली. भारत ने अपनी दूसरी पारी में 312 रनों का स्कोर बनाया. बताते चलें कि तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 3 विकेट पर 139 रन है. अब ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 86 रनों की दरकार है.

ये भी पढ़ें-

IND vs NZ: मुंबई टेस्ट में टीम इंडिया का जलवा, न्यूजीलैंड ने 9 विकेट गंवाने के बाद बनाई 143 रनों की बढ़त




Source


Share

Related post

Irfan Pathan: ‘Bumrah had no visible plan’: Irfan Pathan explains how Sooryavanshi forced world’s best to rethink | Cricket News – The Times of India

Irfan Pathan: ‘Bumrah had no visible plan’: Irfan…

Share Vaibhav Sooryavanshi (IPL photo) After Vaibhav Sooryavanshi smashed two sixes off Jasprit Bumrah, former India all-rounder Irfan…
Watch: Mohammed Shami’s latest act triggers big reaction from Justin Langer | Cricket News – The Times of India

Watch: Mohammed Shami’s latest act triggers big reaction…

Share Mohammed Shami’s earns plaudits from Justin Langer NEW DELHI: India’s veteran bowler Mohammed Shami is gearing up…
IPL: KKR retire Andre Russell’s No. 12 jersey – here is why | Cricket News – The Times of India

IPL: KKR retire Andre Russell’s No. 12 jersey…

Share KKR’s Andre Russell (PTI Photo/Swapan Mahapatra) NEW DELHI: In a city that worships its cricket heroes, Tuesday…