• November 24, 2024

नॉर्वे का हैवान डॉक्टर! दो दशकों में 87 महिलाओं का किया रेप, मरीजों की बनाता था अश्लील वीडियो

नॉर्वे का हैवान डॉक्टर! दो दशकों में 87 महिलाओं का किया रेप, मरीजों की बनाता था अश्लील वीडियो
Share

Norway Doctor Raped Patients: नॉर्वे में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां डॉक्टर पर 87 महिलाओं के साथ बलात्कार करने का आरोप लगा है. आरोप है कि इस डॉक्टर ने दो दशकों के दौरान अपने पेशे का गलत इस्तेमाल करते हुए महिलाओं का शारीरिक शोषण किया और इन घटनाओं की वीडियोग्राफी भी की.

आरोपी डॉक्टर अरने बाई (55) पर आरोप है कि उन्होंने 94 महिलाओं के साथ यौन संबंध स्थापित किए, जिनमें से दो महिलाएं उस वक्त नाबालिग थीं. इस घिनौने मामले को नॉर्वे का अब तक का सबसे बड़ा यौन उत्पीड़न कांड बताया जा रहा है.

पेशे को बदनाम करने का इल्जाम

अरने बाई ने तीन बार बलात्कार और 35 मामलों में अपनी पद की शक्ति का दुरुपयोग करने की बात स्वीकार की है. उसके खिलाफ आरोपों में यह भी शामिल है कि उन्होंने अपनी क्लिनिक और महिलाओं के घरों में बिना उनकी जानकारी के गाइनोकोलॉजिकल टेस्ट किए. पुलिस ने उनकी जांच के दौरान 6,000 घंटे से अधिक समय की वीडियो जब्त की है, जिसमें इन महिलाओं की निजी जानकारी शामिल है. आरोपियों की करतूतों के बारे में जानकर नॉर्वे के छोटे से गांव फ्रॉस्टा के लोग भी चौंक गए हैं, जहां अरने बाई लंबे समय तक डॉक्टर रहा था.  

कोर्ट ने पाया दोषी

मुकदमे में अब तक सामने आए सबूतों में से सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि बाई ने इन अपराधों के दौरान वीडियो बनाई. अभियोजक रिचर्ड हाउगन लिंग ने कहा कि इस मामले में कई वीडियो रिकॉर्डिंग से सबूत मिले हैं, जो अभियोग के कई हिस्सों को स्पष्ट करते हैं. इनमें से एक वीडियो में बाई को महिला के पास एक से अधिक कैमरे लगाते हुए दिखाया गया है. बाई का कहना है कि उसने मरीजों से मुकदमे की आशंका को देखते हुए वीडियो बनाए, लेकिन यह भी दावा किया कि वह केवल केस से जुड़े वीडियो ही देखता था.

ये भी पढ़ें:

Maharashtra Election 2024: 363 महिला उम्मीदवारों ने लड़ा था महाराष्ट्र चुनाव, जीतीं महज 22; जानें महायुति का स्ट्राइक रेट



Source


Share

Related post

15-Day-Old Baby Girl Dies, Mother Alleges Father Poisoned Her In Karnataka

15-Day-Old Baby Girl Dies, Mother Alleges Father Poisoned…

Share Last Updated:March 18, 2026, 12:49 IST The mother and her parents have alleged that the father may…
4 खिलाड़ियों ने RCB को बनाया कंगाल, ऑक्शन से पहले आधी जेब खाली; देखें पूरी रिटेंशन लिस्ट

4 खिलाड़ियों ने RCB को बनाया कंगाल, ऑक्शन…

Share वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 के लिए ऑक्शन इस महीने 27 तारीख को होगा, जिससे पहले सभी टीमों…
‘पापा मेरा बैट टूट गया और अब…’, शेफाली वर्मा ने पिता से कही थी ये बात; सुनाया भावुक किस्सा

‘पापा मेरा बैट टूट गया और अब…’, शेफाली…

Share शेफाली वर्मा की किस्मत देखिए, वह वनडे वर्ल्ड कप 2025 के लिए टीम का हिस्सा नहीं थी.…