• October 28, 2023

ऑस्ट्रेलिया-न्यूज़ीलैंड मुकाबले में लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी, इन बड़े कीर्तिमान का हुआ काम तमाम

ऑस्ट्रेलिया-न्यूज़ीलैंड मुकाबले में लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी, इन बड़े कीर्तिमान का हुआ काम तमाम
Share

ODI World Cup 2023 AUS vs NZ Records: वर्ल्ड कप 2023 का 27वां लीग मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के बीच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया. करीबी और रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट से जीत अपने नाम की. पहले बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया 388 रनों पर ऑलआउट हुई. जवाब में न्यूज़ीलैंड 383 रनों तक पहुंची, जिसके साथ मुकाबले में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगी और कई पुराने रिकॉर्ड्स का काम तमाम भी हो गया. आइए जानते हैं सभी रिकॉर्ड्स.  

वनडे में सबसे ज़्यादा रन (दोनों पारियों का मिलाकर)

  • 872 रन – दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया, जोहान्सबर्ग, 2006
  • 825 रन – भारत बनाम श्रीलंका, राजकोट, 2009
  • 807 रन – वेस्ट इंडीज बनाम इंग्लैंड, सेंट जॉर्ज, 2019
  • 771 रन – ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, धर्मशाला, 2023 * (आज)
  • 764 रन – नीदरलैंड्स बनाम इंग्लैंड, एम्सटेलवीन, 2022.

वहीं ये वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे बड़ा टोटल रहा. इससे पिछला रिकॉर्ड 754 रनों का था, जो इसी टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेले गए मुकाबले में बना था.

वनडे की दूसरी पारी के सबसे हाई स्कोर

  • 438/9 – दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया, जोहान्सबर्ग, 2006 (जीता)
  • 411/8 – श्रीलंका बनाम भारत, राजकोट, 2009 (हारे)
  • 389 – वेस्ट इंडीज बनाम इंग्लैंड, सेंट जॉर्ज, 2019 (हारे)
  • 383/9 – न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, धर्मशाला, 2023 (हारे)* आज
  • 374/9 – नीदरलैंड्स बनाम वेस्ट इंडीज, हरारे, 2023 (टाई, नीदरलैंड्स ने सुपर ओवर जीता).

वहीं वनडे वर्ल्ड कप में यह दूसरी पारी का सबसे बड़ा स्कोर रहा. इससे पहले ये रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम दर्ज था, जिन्होंने इसी टूर्नामेंट में 345 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका को शिकस्त दी थी.

वर्ल्ड कप मुकाबले में सबसे ज़्यादा छक्के

  • 33 छक्के – इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान, मैनचेस्टर, 2019
  • 32 छक्के – ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, धर्मशाला, 2023* (आज)
  • 31 छक्के – न्यूजीलैंड बनाम वेस्ट इंडीज, वेलिंगटन, 2015
  • 31 छक्के – दक्षिण अफ्रीका बनाम एसएल, दिल्ली, 2023
  • 25 छक्के – ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, बेंगलुरु, 2023

वर्ल्ड कप मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलिया लिए सबसे ज़्यादा कैच (बिना विकेटकीपर)

  • 3 – एलन बॉर्डर बनाम ज़िम, होबार्ट, 1992
  • 3 – रिकी पोंटिंग बनाम बांग्लादेश, चेस्टर-ले-स्ट्रीट, 1999
  • 3 – एरोन फिंच बनाम पाकिस्तान, एडिलेड, 2015
  • 3 – मिचेल स्टार्क बनाम न्यूजीलैंड, धर्मशाला, 2023* (आज).

वर्ल्ड कप रन चेज में सबसे ज़्यादा बल्लेबाज़ों के डबल डिजिट स्कोर

  • 9 बल्लेबाज़ – वेस्ट इंडीज बनाम पाकिस्तान, बर्मिंघम, 1975
  • 9 बल्लेबाज़ – ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्ट इंडीज, लॉर्ड्स, 1975 फाइनल
  • 9 बल्लेबाज़ – श्रीलंका बनाम पाकिस्तान, स्वानसी, 1986
  • 9 बल्लेबाज़ – दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश, द ओवल, 2019
  • 9 बल्लेबाज़ – न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, धर्मशाला, 2023* (आज).

वर्ल्ड कप पारियों लगातार कम से कम एक विकेट 

  • 23 – मिचेल स्टार्क, ऑस्ट्रेलिया, 2015-2023 (स्ट्रीक आज टूट गई)
  • 13 – ग्लेन मैकग्रा, ऑस्ट्रेलिया, 2003-2007.

हारते हुए वर्ल्ड कप मुकाबले के सबसे बड़े टोटल

  • 383/9 – न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, धर्मशाला, 2023* (आज)
  • 344/9 – श्रीलंका बनाम पाकिस्तान, हैदराबाद, 2023
  • 334/9 – इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान, नॉटिंघम, 2019
  • 333/8 – बैन बनाम ऑस्ट्रेलिया, नॉटिंघम, 2019
  • 327/8 – इंग्लैंड बनाम आयरलैंड, बेंगलुरु, 2011.

वर्ल्ड कप मैच में सबसे ज़्यादा बाउंड्री

  • 105 – दक्षिण अफ्रीका बनाम एसएल, दिल्ली, 2023
  • 97 – ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, धर्मशाला, 2023* (आज)
  • 93 – न्यूजीलैंड बनाम वेस्ट इंडीज, वेलिंगटन, 2015
  • 89 – ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका, बस्सेटीर, 2007
  • 88 – ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, बेंगलुरु, 2023.

 

ये भी पढे़ं…

Watch: भारत-इंग्लैंड मैच से पहले विराट कोहली और बेन स्टोक्स ने एक दूसरे के लिए क्या कहा? वीडियो में देखिए



Source


Share

Related post

IPL: KKR retire Andre Russell’s No. 12 jersey – here is why | Cricket News – The Times of India

IPL: KKR retire Andre Russell’s No. 12 jersey…

Share KKR’s Andre Russell (PTI Photo/Swapan Mahapatra) NEW DELHI: In a city that worships its cricket heroes, Tuesday…
‘Wasn’t easy’: Anaya reveals father Sanjay Bangar’s role after gender-affirming surgery | Cricket News – The Times of India

‘Wasn’t easy’: Anaya reveals father Sanjay Bangar’s role…

Share Anaya with father Sanjay Bangar NEW DELHI: Anaya Bangar recently opened up about the gender-affirming surgery in…
ICC अध्यक्ष जय शाह ने पाकिस्तान और बांग्लादेश पर साधा निशाना? कहा- ‘कोई टीम संस्था से बड़ी नहीं.

ICC अध्यक्ष जय शाह ने पाकिस्तान और बांग्लादेश…

Share आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने बिना नाम लिए पाकिस्तान और बांग्लादेश को लताड़ा और कहा कि कोई…