• May 19, 2025

विक्रम मिसरी की ऑनलाइन ट्रोलिंग की संसदीय पैनल ने की निंदा, शशि थरूर बोले- ‘हम उनके साथ खड़े है

विक्रम मिसरी की ऑनलाइन ट्रोलिंग की संसदीय पैनल ने की निंदा, शशि थरूर बोले- ‘हम उनके साथ खड़े है
Share

Shashi Tharoor on Vikram Misri Trolling: विदेश मामलों पर संसद की स्थायी समिति ने विदेश सचिव विक्रम मिसरी को सोशल मीडिया पर ‘ट्रोल’ किए जाने की एक सुर में निंदा की तथा उनके पेशेवर व्यवहार की तारीफ की. सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी.

मिसरी पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष के बारे में कांग्रेस सांसद शशि थरूर की अध्यक्षता वाली संसदीय समिति को जानकारी दे रहे थे. तीन घंटे की बैठक के बाद थरूर ने मीडिया को बताया कि बैठक में 24 सदस्य शामिल हुए.

हम विक्रम मिसरी के साथ खड़े हैं: शशि थरूर

उन्होंने बताया कि समिति ने सर्वसम्मति से मिसरी के साथ एकजुटता व्यक्त की क्योंकि भारत-पाकिस्तान द्वारा सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति जताए जाने के बाद विदेश सचिव को सोशल मीडिया पर ‘अनुचित हमले’ (ट्रोलिंग) का सामना करना पड़ा था.

विक्रम मिसरी के समर्थन में प्रस्ताव पारित करना चाहती थी संसदीय समिति: थरूर

कांग्रेस सांसद ने कहा कि मिसरी और उनके परिवार के लोगों को ट्रोल किया गया, ऐसे में समिति ने मिसरी की भूमिका के लिए उनकी सराहना की. थरूर ने कहा कि संसदीय समिति मिसरी के समर्थन में एक औपचारिक प्रस्ताव पारित करना चाहती थी, लेकिन विदेश सचिव ने ऐसा नहीं करने का अनुरोध किया.

सोशल मीडिया पर ट्रोल किए गए थे विदेश सचिव

भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई को सैन्य कार्रवाई रोकने पर बनी सहमति के बाद विदेश सचिव को सोशल मीडिया पर ‘ट्रोलिंग’ का सामना करना पड़ा. हालांकि, राजनीतिक नेताओं, पूर्व नौकरशाहों और सेना के सेवानिवृत्त अधिकारियों ने मिसरी का समर्थन किया.

विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष हैं शशि थरूर

कांग्रेस सांसद शशि थरूर विदेश मामलों पर संसद की स्थायी समिति के अध्यक्ष हैं. समिति की बैठक में तृणमूल कांग्रेस के अभिषेक बनर्जी, कांग्रेस के राजीव शुक्ला और दीपेंद्र हुड्डा, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और भाजपा के अरुण गोविल, अपराजिता सारंगी सहित कई सदस्यों ने भाग लिया. यह बैठक पहलगाम हमले का बदला लेने के लिए भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर‘ और उसके बाद दोनों देशों के बीच सैन्य संघर्ष की पृष्ठभूमि में हुई. 



Source


Share

Related post

US Envoy Sergio Gor Visits Indian Army’s Western Command With Indo-Pacific Command Chief

US Envoy Sergio Gor Visits Indian Army’s Western…

Share Last Updated:February 16, 2026, 22:41 IST Meetings in Chandigarh focused on security dynamics along the western front…
ऑपरेशन सिंदूर में PAK ने जो PL15 मिसाइलें दागीं, वो हुईं फुस, अब चीन ने चुपचाप शुरू की पड़ताल

ऑपरेशन सिंदूर में PAK ने जो PL15 मिसाइलें…

Share ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने जिन चीनी मिसाइलों की बदौलत भारत को गीदड़भभकी दी थी, उनकी…
Shashi Tharoor trips and falls at Parliament stairs; Akhilesh Yadav helps – video | India News – The Times of India

Shashi Tharoor trips and falls at Parliament stairs;…

Share NEW DELHI: Congress MP Shashi Tharoor tripped and fell while descending the stairs at Parliament complex on…