• August 11, 2025

‘भारत चमचमाती मर्सिडीज, पाकिस्तान कबाड़ से भरा ट्रक’, नफरत उगलते-उगलते PAK फील्ड मार्शल आसिम मु

‘भारत चमचमाती मर्सिडीज, पाकिस्तान कबाड़ से भरा ट्रक’, नफरत उगलते-उगलते PAK फील्ड मार्शल आसिम मु
Share

ऑपरेशन सिंदूर के बाद दूसरी बार अमेरिकी दौरे पर पहुंचे पाकिस्तान के आर्मी चीफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर जहर उगलते-उगलते एक बार फिर सच बात कह गए. मुनीर ने कहा कि भारत एक चमचमाती कार है, जबकि पाकिस्तान कबाड़ ढोने वाला डंपिंग ट्रक है. आसिम मुनीर अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य के टैम्पा में एक ब्लैक टाई डिनर पार्टी में शामिल हुए थे. इस पार्टी को पाकिस्तानी बिजनेसमैन अदनान असद ने होस्ट किया था.

पाकिस्तान के आर्मी चीफ ने अमेरिका में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर जमकर अपनी भड़ास निकाली. मुनीर ने बचकानी धमकी देते हुए कहा कि अगर भारत की वजह से पाकिस्तान के अस्तित्व पर संकट आता है तो पाकिस्तान आधी दुनिया को अपने साथ ले डूबेगा. आसिम मुनीर का ये बयान किसी अमेरिका से भारत के खिलाफ पाकिस्तान की पहली धमकी है.

मुनीर ने दी भारत पर मिसाइल से हमले की धमकी

आसिम मुनीर ने सिंधु जल समझौते को सस्पेंड करने पर भारत को धमकी दी. अंग्रेजी वेबसाइट द प्रिंट ने वहां मौजूद सूत्रों के आधार पर बताया कि आसिम मुनीर ने कहा, “हम भारत द्वारा डैम बनाए जाने का इंतजार करेंगे और भारत जब ऐसा कर लेगा तो फिर 10 मिसाइल से फारिग कर देंगे, सिंधु नदी भारत की फैमिली प्रॉपर्टी नहीं है, हमें मिसाइलों की कमी नहीं है.”

पाकिस्तान भारत को कैसे नुकसान पहुंचा सकता है ये बताने के लिए मुनीर ने एक उदाहरण देते हुए कहा, “मैं स्थिति को समझाने के लिए एक साधारण सा उदाहरण इस्तेमाल करूंगा. भारत फेरारी की तरह हाईवे पर आती हुई एक चमचमाती मर्सिडीज है, लेकिन हम कबाड़, ईंट-पत्थर से भरा एक डंप ट्रक हैं. अगर ये ट्रक उस कार से ट्रकराता है, तो नकसान किसका होगा?”

मुनीर ने भारत पर हमले का प्लान बताया

पाकिस्तानी आर्मी चीफ मुनीर ने कहा, “हम भारत के पूर्व से शुरुआत करेंगे, जहां उन्होंने अपने सबसे मूल्यवान संसाधन स्थापित किए हैं और फिर पश्चिम की ओर बढ़ेंगे.” फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की छवि धार्मिक रूप से कट्टर जनरल की है. मुनीर पाकिस्तान के पहले ऐसे आर्मी चीफ हैं, जिन्होंने अपनी पढ़ाई मदरसे से की है. आसिम मुनीर अकसर अपने तर्कों के समर्थन में मजहबी उदाहरणों का इस्तेमाल करते हैं.

ये भी पढ़ें

एअर इंडिया का प्लेन हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचा, 2 घंटे हवा में ही लगाए चक्कर; कई सांसद भी थे सवार



Source


Share

Related post

Over 3000 J&K govt schools have under 10 students: Minister | India News – The Times of India

Over 3000 J&K govt schools have under 10…

Share SRINAGAR: Over 3,000 govt schools in J&K have had zero or less than 10 students since 2022,…
Parliamentary committee backs age-restrictions for social media platforms | India News – The Times of India

Parliamentary committee backs age-restrictions for social media platforms…

Share NEW DELHI: A parliamentary committee is set to recommend to government that it should explore introducing age-restrictions…
Elon Musk joined Trump’s call with PM Modi on Iran war earlier this week: Report | India News – The Times of India

Elon Musk joined Trump’s call with PM Modi…

Share Elon Musk participated in a phone call on Tuesday between Prime Minister Narendra Modi and US President…