• January 17, 2023

‘…एक नहीं, भारत के 8 फाइटर जेट गिरा देते’, पाकिस्तान के पूर्व एयर चीफ का बड़बोलापन

‘…एक नहीं, भारत के 8 फाइटर जेट गिरा देते’, पाकिस्तान के पूर्व एयर चीफ का बड़बोलापन
Share

India Pakistan Relation: गरीबी और भुखमरी से जूझ रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ जहां भारत के साथ बातचीत के लिए उतावले हैं तो वहीं पाकिस्तान की सेना इस मूड में नजर नहीं आ रही है. एक तरफ जहां पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने एक टीवी इंटरव्यू के जरिए भारत को सीधे बातचीत का ऑफर दिया है तो वहीं पाकिस्तानी अफसर शायद ऐसा नहीं चाहते हैं. 

प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा कि पाकिस्तान ने भारत के साथ तीन युद्ध लड़े और इस युद्ध में उसको इसका सबक मिला है. उनके इसी बयान के बीच पाकिस्तान के पूर्व वायु सेना चीफ एयर मार्शल सोहेल अमन ने लाहौर में कहा कि 2019 की बालाकोट एयरस्ट्राइक में पाकिस्तान भारत के 8 फाइटर प्लेन को गिरा सकता था लेकिन वह टेंशन नहीं बढ़ाना चाहता था इसलिए हमने ऐसा नहीं किया. 

टीवी इंटरव्यू में क्या बोले थे शरीफ?
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने अल अरबिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि वो पीएम मोदी से अपील करते हैं कि उनको पाकिस्तान के साथ मेज पर बैठकर बात करनी चाहिए, ये मसले ऐसे ही हल होते हैं. 

उन्होंने आगे इसी इंटरव्यू में कहा कि हम पड़ोसी हैं. यह हमारे ऊपर है कि हम शांति से रहें. प्रगति करें या फिर एक दूसरे से लड़ाई करें और समय और संसाधनों को बर्बाद करें. हम भारत के साथ तीन युद्ध लड़ चुके हैं और यह युद्ध हमारे देश में कंगाली, गरीबी और लोगों के लिए बेरोजगारी लाया है. हम अपना सबक सीख चुके हैं और शांति से रहना चाहते हैं. 

पूर्व एयरचीफ ने बघारी शेखी?
मंगलवार (17 जनवरी) को पूर्व वायु सेना चीफ एयर मार्शल सोहेल अमन ने लाहौर में एक कार्यक्रम में शेखी बघारते हुए कहा कि बालाकोट एयरस्ट्राइक के समय हमारे टारगेट में 8 भारतीय लड़ाकू विमान थे, लेकिन हमने सिर्फ उनके एक फाइटेर जेट को गिराया क्योंकि हम टेंशन नहीं बढ़ाना चाहते थे.

क्या है बालाकोट स्ट्राइक का सच?
14 फरवरी को जम्मू और कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ पर आत्मघाती बम से हमला हुआ था जिसमें भारत के 40 जवान शहीद हो गए थे. इस हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) ने ली थी. 

इन सैनिकों की शहादत का बदला लेने के लिए भारतीय वायु सेना ने 12 मिराज विमानों के जरिए पीओके में करीब 21 मिनट तक बमबारी की थी. वायुसेना ने इस कार्रवाई में लगभग 300 आतंकवादियों को मार गिराया था. भारत के इस ऑपरेशन की पाकिस्तानी सेना को भनक तक नहीं लगी थी.

India Pak Relation: पहले अदावत अब ‘मोहब्बत’…क्या भारत-पाकिस्तान में दोस्ती संभव है?



Source


Share

Related post

Iran Israel US War: Hundreds of Israelis protest against war, clash with police

Iran Israel US War: Hundreds of Israelis protest…

Share A demonstrator is detained by Israeli security forces during an anti-war protest, calling for an end to…
Protest against ‘Sunrisers Hyderabad’ team management for neglecting Telangana players

Protest against ‘Sunrisers Hyderabad’ team management for neglecting…

Share The Telangana Districts Cricket Association (TDCA) along with student organisations staged a protest at the Rajiv Gandhi…
Protest against ‘Sunrisers Hyderabad’ team management for neglecting Telangana players

China North Korea train: First train to Pyongyang…

Share The first passenger train service ​between Beijing and Pyongyang is set to leave ‌China’s capital on Thursday…