• July 23, 2025

PAK की शाहीन-3 मिसाइल फेल! खुद अपने ही मुल्क में कर लिया धमाका, अब पाक नेवी करेगी ये काम

PAK की शाहीन-3 मिसाइल फेल! खुद अपने ही मुल्क में कर लिया धमाका, अब पाक नेवी करेगी ये काम
Share

पाकिस्तान ने अपनी सैन्य गतिविधियों को लेकर एक और बड़ा कदम उठाया है. एयर एक्सरसाइज के बाद अब पाकिस्तान ने अरब सागर क्षेत्र में मिसाइल परीक्षण की तैयारी शुरू कर दी है. इसके तहत पाकिस्तान ने 23 जुलाई से 25 जुलाई के बीच उत्तरी अरब सागर क्षेत्र में नौसेना की ओर से लाइव फायरिंग ड्रिल (मिसाइल फायरिंग अभ्यास) को लेकर नोटम (Notice to Airmen) जारी किया है. इसका मतलब है कि इन तारीखों में इस इलाके में एयर और नेविगेशन गतिविधियों पर असर पड़ेगा.

पाकिस्तान की सेना ने हाल ही में परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम शाहीन-3 मिसाइल का परीक्षण किया, लेकिन यह टेस्ट पूरी तरह विफल रहा. मिसाइल अपने लक्ष्य से भटक गई और डेरा गाजी खान (पंजाब प्रांत) में एक परमाणु केंद्र के पास विस्फोट हुआ. इसका मलबा बलूचिस्तान के डेरा बुगटी जिले के मट्ट क्षेत्र में जा गिरा, जो नागरिक बस्तियों से महज 500 मीटर की दूरी पर था. लूप सेहरानी लेवी स्टेशन के पास ग्रेपन रैवाइन में गिरा मलबा तेज धमाके का कारण बना, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई.

पाकिस्तान की मिसाइल क्षमताओं पर सवाल

इस हादसे के बाद पाकिस्तान की सेना ने इलाके में इंटरनेट सेवा बंद कर दी, मीडिया कवरेज पर रोक लगाई और नागरिकों को घरों में रहने के निर्देश दिए. यह घटना न सिर्फ पाकिस्तान की मिसाइल क्षमताओं पर सवाल उठाती है, बल्कि बलूचिस्तान में आम लोगों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ाती है.

शाहीन-3 मिसाइल क्या है?

शाहीन-3 पाकिस्तान की सबसे लंबी दूरी तक मार करने वाली सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसकी रेंज लगभग 2750 किलोमीटर है. यह परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है और इसका निर्माण चीन की तकनीकी मदद से 2000 के दशक में शुरू हुआ था. पाकिस्तान इसे भारत के रणनीतिक जवाब के रूप में देखता है, लेकिन बार-बार के असफल परीक्षण इसकी विश्वसनीयता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाते हैं.

ये भी पढ़ें-

‘आसिम मुनीर खुद बनेंगे राष्ट्रपति, साले को बनाएंगे प्रधानमंत्री’, पूर्व पाकिस्तानी मेजर ने खोले चौंकाने वाले राज



Source


Share

Related post

24 districts in Rajasthan to get electricity for irrigation during daytime

Protest against ‘Sunrisers Hyderabad’ team management for neglecting…

Share The Telangana Districts Cricket Association (TDCA) along with student organisations staged a protest at the Rajiv Gandhi…
Dubai news: Missile debris hits Sheikh Zayed Road building after UAE intercepts 10 ballistic missiles amid Iran vs US-Israel war – The Times of India

Dubai news: Missile debris hits Sheikh Zayed Road…

Share Dubai Shock: Missile Fragments Strike Building on Sheikh Zayed Road As UAE Intercepts 10 Ballistic Missiles Amid…
Taliban strike multiple military bases in Pakistan; strategic Nur Khan Airbase in Rawalpindi hit – The Times of India

Taliban strike multiple military bases in Pakistan; strategic…

Share The Afghan Air Force’s drone aircraft carried out strikes on key Pakistani military installations, including the Nur…