• June 26, 2025

पाथुम निसांका का ऐतिहासिक शतक, श्रीलंका ने दूसरे दिन कसा शिकंजा, जानें दूसरे दिन का हाल

पाथुम निसांका का ऐतिहासिक शतक, श्रीलंका ने दूसरे दिन कसा शिकंजा, जानें दूसरे दिन का हाल
Share

Sri Lanka Vs Bangladesh 2nd Test, Day-2 Report: पाथुम निसांका के शानदार शतक और दिनेश चांडीमल की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी की बदौलत दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन श्रीलंका ने मैच पर शिकंजा कस लिया है. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने सिर्फ दो विकेट गंवाकर 290 रन बना लिए हैं. श्रीलंका ने 43 रनों की बढ़त हासिल कर ली है. निसांका 146 रनों पर नाबाद हैं. वहीं नाइट वॉचमैन के रूप में आए प्रभात जयसुर्या 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

श्रीलंका की पारी शुरू होने से पहले दूसरे दिन सुबह बांग्लादेश ने अपने स्कोर 220-8 से आगे खेलना शुरू किया. बांग्लादेश ने अपने स्कोर में दूसरे दिन 27 रन जोड़कर ऑलआउट हो गए. बांग्लादेश के लिए किसी भी बल्लेबाज ने अर्धशतक नहीं जड़ा. उनके लिए सबसे ज्यादा रन शादमान इस्लाम ने बनाए. शादमान ने 46 रन बनाए. श्रीलंका के लिए असिथा फर्नांडो और सोनल दिनुशा ने तीन-तीन विकेट लिए. वहीं विश्वा फर्नांडो को दो, थारिंदु रतनायके और धनंजय डी सिल्वा को एक-एक सफलता मिली.

निसांका का शानदार शतक

ओपनर बल्लेबाज पाथुम निसांका ने बेहतरीन पारी खेली है. निसांका अभी भी 146 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं. इस पारी में निसांका ने 18 चौके लगाए हैं. निसांका ने श्रीलंका को शानदार शुरुआत दिलाई. निसांका ने पहले विकेट के लिए लाहिरु उडारा के साथ 88 रन जोड़े. उडारा 40 रन बनाकर तैजुल इस्लाम का शिकार हुए.

चांडीमल ने जड़ा अर्धशतक, निसांका के साथ जोड़े 194 रन

दिनेश चांडीमल शतक लगाने से सिर्फ सात रन से चुक गए. चांडीमल ने 93 रनों की पारी खेली. इस पारी में चांडीमल ने 10 चौके और एक छक्का लगाया. चांडीमल ने दूसरे विकेट के लिए निसांका के साथ दूसरे विकेट के लिए 194 रनों की साझेदारी निभाई. चांडीमल 93 के स्कोर पर रिवर्स स्वीप लगाने के चक्कर में कैच आउट हो गए. चांडीमल और निसांका की इस साझेदारी की बदौलत श्रीलंका मजबूत स्थिति में पहुंच गई है. श्रीलंका तीसरे दिन चाहेगी कि वो पहली पारी में बड़ा लीड हासिल कर ले.

यह भी पढ़ें-  IPL में धमाकेदार प्रदर्शन का मिला इनाम, ‘जूनियर एबी’ डेवाल्ड ब्रेविस की दक्षिण अफ्रीकी टीम में एंट्री



Source


Share

Related post

टी20 वर्ल्ड कप में चेज करते हुए शतक लगाने वाले बल्लेबाज, इन 4 खिलाड़ियों ने किया है ये कारनामा

टी20 वर्ल्ड कप में चेज करते हुए शतक…

Share आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लक्ष्य का पीछा करते हुए शतक लगाना बेहद मुश्किल…
बांग्लादेश ने 6 बार की चैंपियन श्रीलंका को धोया, 2025 एशिया कप फाइनल की ओर बढ़ाया पहला कदम

बांग्लादेश ने 6 बार की चैंपियन श्रीलंका को…

Share बांग्लादेश ने श्रीलंका को 4 विकेट से हरा दिया है. एशिया कप के सुपर-4 स्टेज की शुरुआत…
BAN vs SL: Pathum Nissanka’s gritty 187 helps Sri Lanka counter Bangladesh’s 495 on Day 3 | Cricket News – Times of India

BAN vs SL: Pathum Nissanka’s gritty 187 helps…

Share Sri Lanka’s Pathum Nissanka (AP Photo/Eranga Jayawardena) Sri Lanka’s Pathum Nissanka scored a career-best 187 as his…