• April 20, 2025

LIVE: पंजाब-बैंगलोर के बीच होगी कड़ी टक्कर, प्रिडिक्शन समेत जानें सब कुछ

LIVE: पंजाब-बैंगलोर के बीच होगी कड़ी टक्कर, प्रिडिक्शन समेत जानें सब कुछ
Share

PBKS vs RCB Live Score Updates: आईपीएल 2025 का 37वां मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में आयोजित होगा. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम पंजाब ने अभी तक अच्छा परफॉर्म किया है. वह अब आरसीबी के खिलाफ मैदान पर होगी. रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी ने इस सीजन के 7 में से 4 मैच जीते हैं. अगर प्लेइंग इलेवन की बात करें तो इसमें बदलाव किया जा सकता है.

पंजाब और बैंगलोर के बीच पिछला मुकाबला 18 अप्रैल को खेला गया था. पंजाब ने यह मुकाबला 5 विकेट से जीत लिया था. उसके लिए नेहल वढेरा ने 33 रनों की नाबाद पारी खेली थी. वहीं आरसीबी के लिए टिम डेविड ने अर्धशतक जड़ा था. हालांकि आरसीबी के लिए यह मुकाबला भी मुश्किल भरा हो सकता है. पंजाब की टीम फॉर्म में है और वह होम ग्राउंड पर खेलेगी.

आरसीबी की बात करें तो उसके सभी खिलाड़ी फिट हैं. टीम के लिए विराट कोहली और फिलिप साल्ट ओपनिंग कर सकते हैं. देवदत्त पडिक्कल नंबर तीन पर बैटिंग के लिए आ सकते हैं. जितेश शर्मा और टिम डेविड की जगह लगभग तय है. क्रुणाल पांड्या और भुवनेश्वर कुमार भी मैदान पर उतर सकते हैं.

पंजाब-बैंगलोर मैच के लिए संभावित खिलाड़ी –

पंजाब किंग्स : प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, हरप्रीत बरार, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेज़लवुड, यश दयाल



Source


Share

Related post

1,059 days on, WPL gets its first hundred — Nat Sciver-Brunt makes it | Cricket News – The Times of India

1,059 days on, WPL gets its first hundred…

Share Mumbai Indians’ Nat Sciver-Brunt celebrates her century during the Women’s Premier League (WPL) 2026 T20 cricket match…
Royal Challengers Bengaluru Vs Delhi Capitals Live Streaming: When And Where To Watch RCB-DC WPL 2026 Match?

Royal Challengers Bengaluru Vs Delhi Capitals Live Streaming:…

Share Last Updated:January 24, 2026, 05:30 IST Royal Challengers Bengaluru will face Delhi Capitals in match No. 15…
RCB के खिलाड़ी पर लगा डाक्यूमेंट्स में हेराफेरी का आरोप, BCCI से की गई शिकायत; जानें पूरा मामला

RCB के खिलाड़ी पर लगा डाक्यूमेंट्स में हेराफेरी…

Share रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 ऑक्शन में लेफ्ट आर्म स्पिनर सात्विक देसवाल को उनके बेस प्राइस…