• June 2, 2023

कच्चे तेल के दाम में गिरावट के बीच कई शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, देखें लेटेस्ट रेट्स 

कच्चे तेल के दाम में गिरावट के बीच कई शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, देखें लेटेस्ट रेट्स 
Share

Petrol Diesel Price on 2 June 2023: देश के सभी शहरों के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स जारी हो चुके हैं. देश की राजधानी में पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. वहीं बाकी महानगरों में भी पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बदले हैं. हालांकि कुछ शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में बदलाव हुआ है. आइए जानते हैं कहां-कहां फ्यूल रेट्स बदले हैं. 

इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम में भी गिरावट आई है. डब्लूटीआई क्रूड ऑयल में 0.17 फीसदी की गिरावट आई है और यह 70.19 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल 0.12 फीसदी बढ़कर 74.45 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. 

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम 

  • नई दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये लीटर
  • चेन्नई में पेट्रोल 102.65 रुपये और डीजल 94.25 रुपये प्रति लीटर 

कहां कहां बदल गए पेट्रोल डीजल के दाम 

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल की कीमत 28 पैसे सस्ता होकर 96.64 रुपये प्रति लीटर और डीजल 26 पैसे सस्ता होकर 89.82 रुपये प्रति लीटर पर कारोबार कर रहा था. गाजियाबाद में पेट्रोल की कीमत 24 पैसे बढ़कर 96.58 रुपये प्रति लीटर और डीजल 23 पैसे बढ़कर 89.75 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. प्रयागराज में पेट्रोल की कीमत 62 पैसे सस्ता होकर 96.66 रुपये प्रति लीटर और डीजल 61 पैसे सस्ता होकर 89.86 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. 

लखनऊ में पेट्रोल की कीमत में 11 पैसे की कमी आई है और यहां पेट्रोल 96.47 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल 89.66 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. बिहार के पटना में पेट्रोल की कीमत 35 पैसे सस्ता होकर 107.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 32 पैसे सस्ता होकर 94.04 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. राजस्थान में पेट्रोल 19 पैसे महंगा होकर 108.67 रुपये प्रति लीटर और डीजल 17 पैसे बढ़कर 93.89 रुपये प्रति लीटर पर था. 

कैसे चेक करें अपने शहर का रेट्स 

सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों में से इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर एसएमएस भेजकर फ्यूल के दाम चेक कर सकते हैं. एचपीसीएल के ग्राहक HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर, बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक  <डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर मैसेज भेज सकते हैं. 

ये भी पढ़ें 

RBI New Payment System: प्राकृतिक आपदाओं में भी पेमेंट करना होगा आसान! RBI लेकर आ रहा नया पेमेंट सिस्टम



Source


Share

Related post

India-US Trade Deal के बीच Oil Game बदला | US, Venezuela vs Russia| Paisa Live

India-US Trade Deal के बीच Oil Game बदला…

Share India और US के बीच trade deal talks के दौरान oil sourcing पर बड़ा development सामने आया…
Venezuela Oil Game: क्या Reliance बनेगा सबसे बड़ा Winner? | Paisa Live

Venezuela Oil Game: क्या Reliance बनेगा सबसे बड़ा…

Share Venezuela में राजनीतिक और भू-आर्थिक बदलावों को लेकर वैश्विक चर्चाएं तेज हैं। reports और Global Trade Research…
किसी मनमानी के आगे नहीं झुकेगा भारत, टैरिफ की धमकी से बेपरवाह और तेज करेगा रूसी तेल की खरीद

किसी मनमानी के आगे नहीं झुकेगा भारत, टैरिफ…

Share India To Boost Russian Oil Purchase: रूस से तेल खरीदना भारत का नागवार गुजर रहा है. यूक्रेन…