• September 5, 2025

ईद मुबारक! मिलाद-उन-नबी के मौके पर पीएम मोदी का मुस्लिमों को मैसेज, बोले- ‘यह पवित्र दिन…’

ईद मुबारक! मिलाद-उन-नबी के मौके पर पीएम मोदी का मुस्लिमों को मैसेज, बोले- ‘यह पवित्र दिन…’
Share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिलाद-उन-नबी के अवसर पर शुक्रवार (5 सितंबर 2025) को लोगों को शुभकामनाएं दीं. यह पर्व इस्लाम के संस्थापक पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर मनाया जाता है. प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यह पवित्र दिन हमारे समाज में शांति और खुशहाली लाए. करुणा, सेवा और न्याय के मूल्य सदैव हमारा मार्गदर्शन करें. ईद मुबारक.”

मिलाद-उन-नबी पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है. यह पर्व इस्लामी कैलेंडर के तीसरे महीने रबी-अल-अव्वल में आता है. सुन्नी मुस्लिम 12 रबी-अल-अव्वल को पैगंबर का जन्मदिन मानते हैं. वहीं शिया मुस्लिम 17 रबी-अल-अव्वल को जन्मतिथि मानते हैं.

मिलाद-उन-नबी का अर्थ
मिलाद-उन-नबी का अर्थ है पैगंबर का जन्म और इसे कई जगहों पर मौलिद भी कहा जाता है, जिसका अर्थ है जन्म देना. यह दिन पैगंबर की शिक्षाओं और उनके जीवन के आदर्शों को याद करने का अवसर है. पैगंबर मोहम्मद का जन्म लगभग 570 ईस्वी में मक्का में हुआ था. उन्हें इस्लाम का संस्थापक और अंतिम पैगंबर माना जाता है. छह वर्ष की आयु में अनाथ हो गए और उनका पालन-पोषण दादा व चाचा ने किया. 40 वर्ष की उम्र में उन्हें मक्का की हीरा गुफा में फरिश्ता जिब्रील अलैहिस्सलाम से अल्लाह का पहला संदेश मिला. यही संदेश बाद में कुरान का हिस्सा बना. पैगंबर ने अपनी पूरी जिंदगी मानवता का संदेश फैलाने में बिताई.

भारत और अन्य देशों में
भारत, श्रीलंका, मलेशिया जैसे देशों में जुलूस निकाले जाते हैं, धार्मिक सभाएं होती हैं और घर-घरों में मिठाइयां बांटी जाती हैं. सऊदी अरब और कतर जैसे देश इसे नहीं मनाते, क्योंकि वहां वहाबवाद और सलाफीवाद की परंपरा है, जो जन्मदिन जैसे आयोजनों को उचित नहीं मानती.

बारावफात का संदेश
मिलाद-उन-नबी पैगंबर के जन्मदिन का उत्सव नहीं है, बल्कि यह दिन हमें उनकी सरल जीवनशैली, करुणा, भाईचारा और एकेश्वरवाद के संदेश को याद दिलाता है. यह पर्व इंसानियत और समानता की शिक्षा को आगे बढ़ाने का प्रतीक है.

ये भी पढ़ें: Weather Today: यूपी के लिए राहत तो दिल्ली में बरसेगी आफत, बाढ़ का खतरा, जानें देशभर में कहां- कहां मंडरा रहा खतरा




Source


Share

Related post

Handshakes, Headlines & PM Modi’s High-Stakes Keynote: Thursday’s Big Script At India AI Summit

Handshakes, Headlines & PM Modi’s High-Stakes Keynote: Thursday’s…

Share Last Updated:February 19, 2026, 00:49 IST The formal inauguration of the event by Prime Minister Narendra Modi…
Left politics a ‘retrograde ideology’: PM Modi | India News – The Times of India

Left politics a ‘retrograde ideology’: PM Modi |…

Share NEW DELHI: Prime Minister Narendra Modi has criticised Left politics as a “retrograde ideology” which has lost…
‘बुली करना बंद करें, ट्रंप के हटने का…’ अजीत डोभाल ने रूबियो को दिया था मैसेज

‘बुली करना बंद करें, ट्रंप के हटने का…’…

Share India-US Trade Deal: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके सहयोगी भारत-अमेरिका ट्रेड डील को अपनी बड़ी…