• April 24, 2023

डब्लूटीसी फाइनल को लेकर टीम इंडिया ने बनाया खास प्लान, इंग्लैंड पहले पहुंचेगे राहुल द्रविड़

डब्लूटीसी फाइनल को लेकर टीम इंडिया ने बनाया खास प्लान, इंग्लैंड पहले पहुंचेगे राहुल द्रविड़
Share

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिय के बीच जून में खेला जाना है. आईपीएल के साथ-साथ टीम इंडिया ने डब्लूटीसी फाइनल को लेकर खास प्लान बना लिया है. इस प्लान के तहत कोच राहुल द्रविड़ कोचिंग स्टाफ के साथ 23 या 24 मई को ही लंदन के लिए उड़ान भर लेंगे. आईपीएल खत्म होते ही टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी एक जून को इंग्लैंड पहुंचकर अपनी तैयारी तेज कर देंगे.

इनसाइड स्पोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक कुछ खिलाड़ी भी राहुल द्रविड़ के साथ जल्दी इंग्लैंड रवाना हो सकते हैं. बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, ”राहुल द्रविड़ मई के आखिरी हफ्ते में ही इंग्लैंड पहुंच जाएंगे. 23 या 24 मई को राहुल द्रविड़ इंग्लैंड के लिए रवाना हो सकते हैं. जो भी टीमें प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाएंगे उनमें खेलने वाले टीम इंडिया के खिलाड़ी भी राहुल द्रविड़ के साथ मई के आखिरी हफ्ते में ही इंग्लैंड पहुंच जाएंगे.”

हालांकि टीम इंडिया की दीवार कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा देरी से टीम इंडिया को ज्वाइन करेंगे. पुजारा फिलहाल इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं. 21 मई तक वो काउंटी क्रिकेट खेलने में व्यस्त रहेंगे. इसके बाद पुजारा एक छोटा सा ब्रेक लेंगे और आखिरी राउंड की तैयारियों में टीम इंडिया का हिस्सा बनेंगे.

टीम इंडिया के सामने बड़ी मुश्किल

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में टीम इंडिया के लिए ऑस्ट्रेलिया को चुनौती देना आसान नहीं रहना वाला है. टीम इंडिया के तीन अहम खिलाड़ी ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और श्रेयस अय्यर फाइनल का हिस्सा नहीं होंगे. इन तीनों के नहीं होने की वजह से कप्तान और कोच के लिए तीनों ही डिपार्टमेंट में विकल्प चुनने की समस्या खड़ी हो गई है.

हालांकि आईपीएल में शानदार फॉर्म में चल रहे अंजिक्य रहाणे की टीम इंडिया में वापसी हो सकती है. रहाणे के पास इंग्लैंड में खेलने का अनुभव है और वो नंबर पांच के लिए परफेक्ट च्वाइस साबित होंगे. टीम इंडिया विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में केएल राहुल को आजमा सकती है. वहीं बुमराह के रिप्लेसमेंट के तौर पर उमेश यादव खेलते हुए दिखाई देंगे.

Source

Share

Related post

IPL 2026: Rohit Sharma, Rickelton fire MI to record chase, ending 13-year jinx | Cricket News – The Times of India

IPL 2026: Rohit Sharma, Rickelton fire MI to…

Share Rohit Sharma and Ryan Rickelton (BCCI) Mumbai: At last, the Mumbai Indians have ended their jinx of…
रोहित-कोहली या धोनी, IPL 2026 में खेलने का किसे मिल रहा सबसे ज्यादा पैसा?

रोहित-कोहली या धोनी, IPL 2026 में खेलने का…

Share 28 मार्च से IPL 2026 सीजन का आगाज होने वाला है. सबकी नजरें एक बार फिर रोहित…
Indian National Cricket Team: Key inflection points for Team India from 2024–26 | Cricket News – The Times of India

Indian National Cricket Team: Key inflection points for…

Share Axar Patel and Suryakumar Yadav celebrate the wicket of New Zealand’s Glenn Phillips. (ANI Photo) After breaking…