• December 3, 2023

रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ का मुरीद हुआ ये बॉलीवुड एक्टर, फिल्म को लेकर कर दी ये भविष्यवाणी

रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ का मुरीद हुआ ये बॉलीवुड एक्टर, फिल्म को लेकर कर दी ये भविष्यवाणी
Share

Ranbir Kapoor Movie Animal: रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान बन गई है. बंपर ओपनिंग के बाद फिल्म ने दूसरे भी सिनेमाघरों में भौकाल मचा दिया है.  रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. फिल्म को देखने के लिए होड़ मची हुई है और सिनेमाघरों में ऑडियंस की भारी भीड़ देखी जा रही है.

रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ के मुरीद हुए कमाल राशिद खान उर्फ केआरके 

हाल ही में सोशल मीडिया पर अभिनेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के मामलों में चर्चा में रहने वाले अभिनेता कमाल राशिद खान उर्फ केआरके ने इस फिल्म को लेकर तारीफों के पुल बांध दिए है.

ट्वीट करते हुए केआरके ने लिखा है कि ‘पहले वीकेंड में ये फिल्म एनिमल आज 10% ज्यादा ग्रोथ के साथ चल रही है. इसका मतलब है कि हफ्ते का कारोबार लगभग ₹170 करोड़ और पहले सप्ताह का कारोबार लगभग ₹250 करोड़+ होगा! ब्लॉकबस्टर फिल्म एनिमल’. 

बता दें कि ‘एनिमल’ ने पहले दिन 54.75 करोड़ का कारोबार किया था और इसी के साथ यह रणबीर कपूर के करियर की हाइएस्ट ओपनिंग फिल्म बन गई. दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोतरी हुई और फिल्म ने 58.37 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं, अब तीसरे दिन ‘एनिमल’ ने संडे को 70 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है.

 

रिपोर्ट में बताया गया है कि रणबीर कपूर स्टारर फिल्म अपनी रिलीज के तीसरे बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाने के लिए तैयार है. ‘एनिमल’ ने तीसरे दिन 70 करोड़ रुपए की धुआंधार कमाई कर ली है. इसमें से सिर्फ हिंदी वर्जन का कलेक्शन 62 करोड़ रुपए है. इस तरह फिल्म ने महज तीन दिनों में 200 करोड़ के क्लब में एंट्री लेने के बेहद करीब पहुंच गई है. 

 

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17 Episode 49 Written Live Updates: मन्नारा चोपड़ा और अंकिता लोखंडे की दोस्ती में फिर आई दरार, घर में मचा घमासान




Source


Share

Related post

‘Wish we had 100 more hours’: Vijay Deverakonda shares moments with Rashmika Mandanna from mehendi and Pradhanam ceremonies | Telugu Movie News – The Times of India

‘Wish we had 100 more hours’: Vijay Deverakonda…

Share Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna shared heartwarming glimpses from their Mehendi and Pradhanam ceremonies, expressing a wish…
Mahesh Manjrekar reveals why Mumbai’s struggle is silent while discussing play ‘Animal’ | – The Times of India

Mahesh Manjrekar reveals why Mumbai’s struggle is silent…

Share Mahesh Manjrekar’s new play ‘Animal’ pulls back the curtain on the often unseen battles that accompany the…
Inside Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda’s wedding album: What the pictures truly reveal | – The Times of India

Inside Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda’s wedding album:…

Share Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda’s wedding photos are finally here, and they do far more than capture…