• June 26, 2023

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ट्रोल हुईं रिया चक्रवर्ती ने अब दिया करारा जवाब,जानिए क्या कहा

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ट्रोल हुईं रिया चक्रवर्ती ने अब दिया करारा जवाब,जानिए क्या कहा
Share

Rhea Chakraborty Instagram Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) इन दिनों एमटीवी रोडीज के सीजन 19 में बतौर गैंग लीडर नजर आ रही हैं. शो के लेटेस्ट एपिसोड में रिया ने उन लोगों को करारा जवाब दिया है. जो उन्हें दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं. इन ट्रोलर्स को रिया ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा कि ‘लोग तो कुछ भी कहते हैं लेकिन हमें हिम्मत नहीं हारनी चाहिए.’

बुरे दिनों को याद करते हुए ये बोलीं रिया चक्रवर्ती
शो के इस एपिसोड का वीडियो रिया चक्रवर्ती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो में रिया शो में आए कंटेस्टेंट से बात करते हुए कह रही हैं कि, बहुत से लोगों ने उनके बारे में भी बहुत सारी बातें बोली हैं. ‘मुझे कई सारे लेबल भी दिए हए..लेकिन क्या मैं उन लेबलों को स्वीकार करूंगी?  क्या मैं उनकी वजह से अपनी लाइफ जीना छोड़ दूंगी..बिल्कुल भी नहीं आप बस उन्हें जाने दो…कौन हैं वो”


रिया के शो का हिस्सा बनने पर मचा था बवाल
बता दें कि रिया चक्रवर्ती ने जब रोडीज में हिस्सा लिया था तो सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा था. शो के फैंस ने इसपर काफी आपत्ति जताई थी. वहीं शो में उनके और गैंग लीडर प्रिंस नरूला के बीच भी कई बार तकरार हो चुकी है. हालांकि अभी भी दोनों इस शो का हिस्सा बना हुए हैं. मालूम हो कि रिया को सुशांत सिंह राजपूत की मौत के दौरान हुई जांच में ड्रग से संबंधित मामले में गिरफ्तार किया गया था.

वर्कफ्रंट की बात करें तो रिया चक्रवर्ती को आखिरी बार 2021 में रिलीज हुई थ्रिलर फिल्म ‘चेहरे’ में अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी के साथ देखा गया था.  अब एक्ट्रेस एमटीवी रोडीज के सीजन 19 में बतौर गैंग लीडर नजर आ रही हैं.

यह भी पढ़ें-

Dharmendra Life Kissa: एक्शन इमेज नहीं बल्कि ये है असली वजह, जानिए क्यों धर्मेंद्र को पुकारा जाता है ‘गरम धरम’ ?




Source


Share

Related post

‘मुझे हिंदी लिरिक्स के बारे में नहीं पता था’, ‘सरके चुनर’ गाने पर विवाद के बाद बोलीं नोरा फतेही

‘मुझे हिंदी लिरिक्स के बारे में नहीं पता…

Share हाल ही में रिलीज हुआ गाना ‘सरके चुनर’ विवादों में है. इस गाने पर नोरा फतेही ने…
Sidharth Malhotra reunites Karan Johar for 7th film which will be an emotional drama: Report | – The Times of India

Sidharth Malhotra reunites Karan Johar for 7th film…

Share Sidharth Malhotra eyes 2026 reunion with mentor Karan Johar post-Yodha, negotiating a heartfelt drama by Sharan Sharma.…
Amitabh Bachchan gets emotionaal as he mourns the loss of a ‘very dear friend’, says ‘one by one they all leave’ | – The Times of India

Amitabh Bachchan gets emotionaal as he mourns the…

Share Megastar Amitabh Bachchan turned emotional as he mourned the loss of a “very dear friend”. The veteran…