• September 9, 2025

मुन्नी बदनाम हुई में मलाइका अरोड़ा के छोटे कपड़ों से सलमान खान को थी दिक्कत

मुन्नी बदनाम हुई में मलाइका अरोड़ा के छोटे कपड़ों से सलमान खान को थी दिक्कत
Share

सलमान खान की ‘दबंग’ ब्लॉकबस्टर हिट रही थी. इस फिल्म में मलाइका अरोड़ा ने ‘मुन्नी बदनाम’ हुई आइटम नंबर दिया था. उनका ये गाना जबरदस्त हिटा हुआ था. मलाइका ने अपने डांस से जलवा बिखेर दिया था. अब फिल्म के डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने बताया कि सलमान खान और अरबाज खान नहीं चाहते थे कि मलाइका वो आइकॉनिक डांस नंबर करे.

मलाइका के कपड़ों से अरबाज को थी दिक्कत

‘स्क्रीन’ से बातचीत में अभिनव ने बताया कि मलाइका को आइटम गर्ल का टैग मिलने से अरबाज खान कम्फर्टेबल नहीं थे. आगे उन्होंने कहा, ‘अरबाज को ये पसंद नहीं था कि उनकी पत्नी को आइटम गर्ल का टैग मिले. अरबाज और सलमान  चाहें कुछ भी कहें वो रूढ़िवादी मुसलमान हैं. मलाइका के आउटफिट को लेकर भी सलमान के साथ मतभेद थे. वो चाहते थे कि उनकी महिलाएं कवर रहें. इसीलिए वो नहीं चाहते थे कि मलाइका आइटम नंबर करे.’

अरबाज को मनाने में बेलने पड़े पापड़

अभिनव ने बताया कि कैसे मलाइका अपनी बात पर बनी रहीं. उन्होंने कहा, ‘मलाइका मजबूत और इंडिपेंडेस महिला हैं. वो अपनी चीजों की च्वॉइस खुद करती हैं. जब उन्हें ये ऑफर हुआ तो उन्हें अरबाज को मनाने में थोड़ा समय लगा. मलाइका ने अरबाज से कहा कि ये वल्गर नहीं है. इसमें सिर्फ डांस हैं. इस सॉन्ग में सिर्फ फैमिली आसपास है. आप किस चीज से डर रहे हो. और इस गाने कई सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे.’

बता दें कि मलाइका और अरबाज ने 1998 में शादी की थी. 2002 में उन्हें एक बेटा अरहान हुआ. 2016 में मलाइका और अरबाज का तलाक हो गया था. अब दोनों अपनी लाइफ में आगे बढ़ गए हैं. अरबाज ने शूरा खान के साथ शादी कर ली. अरबाज और शूरा पेरेंट्स बनने वाले हैं.

ये भी पढ़ें- 456 करोड़ में बनी इस फिल्म ने 4 दिन में बजट से ज्यादा कर ली कमाई, ‘बागी 4’ से लेकर ‘वॉर 2’-‘छावा’ की कर दी छुट्टी



Source


Share

Related post

When Ram Gopal Varma claimed that the Oscar winning song ‘Jai Ho’ was NOT composed by AR Rahman but Sukhwinder Singh, who got Rs 5 lakhs for it; the singer denied it | Hindi Movie News – The Times of India

When Ram Gopal Varma claimed that the Oscar…

Share AR Rahman has been in the news for his ‘communal’ remark in a recent interview. The composer…
माही विज और नदीम के लिंकअप की खबरों पर बोली सलमान खान की बहन

माही विज और नदीम के लिंकअप की खबरों…

Share माही विज अपने लेटेस्ट पोस्ट की वजह से सुर्खियों में छा गई हैं. दरअसल, हाल ही में…
‘Bollywood Distorting Facts’: Chinese Media Targets Salman Khan’s Battle of Galwan After Teaser Drops

‘Bollywood Distorting Facts’: Chinese Media Targets Salman Khan’s…

Share Last Updated:December 30, 2025, 20:32 IST While Indian media outlets promoted the film as showing Indian soldiers…