• April 29, 2023

क्या सेट पर डायरेक्टर से ज्यादा सलमान खान की चलती है? सवाल पर भाईजान ने किया ऐसे रिएक्ट

क्या सेट पर डायरेक्टर से ज्यादा सलमान खान की चलती है? सवाल पर भाईजान ने किया ऐसे रिएक्ट
Share

Salman Khan Control On Film Set: बॉलीवुड के मेगा सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) किसी अलग पहचान के मोहताज नहीं हैं. अपने दबंग अंदाज के लिए सलमान खान काफी मशहूर हैं. मौजूदा समय में सलमान अपनी लेटेस्ट फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) को लेकर लाइम लाइट का हिस्सा बने हुए हैं. इस बीच सलमान खान ने इस मामले पर खुलकर बात की है कि फिल्म के सेट पर डायरेक्टर से ज्यादा उनका खुद का कंट्रोल रहता है. 

क्या सेट पर डायरेक्टर से ज्यादा सलमान का होता है कंट्रोल

दरअसल शनिवार को सलमान खान रजत शर्मा के शो आपकी अदालत में शिरकत करने जा रहे हैं. इस दौरान सलमान खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर इस शो का एक प्रोमो शेयर किया है. इस प्रोमो में सलमान से ये सवाल पूछा जा रहा है कि- ‘डायरेक्टर कोई भी हो, फिल्म कोई भी हो, उसके काम के साथ इंटरफेयर करेंगे, फिल्म की स्क्रीनिंग और डायलॉग चेंज करेंगे.

फिल्म के डांस के जो स्टेप होंगे उनके सलमान खान की डिसाइड करेंगे.’ इस पर सलमान खान ये कहते हुए नजर आ रहे हैं कि ‘मैं इंटरफेयर नहीं करता, बल्कि मदद करने की कोशिश करता हूं.’ इस तरह से सलमान ने अपने ही स्टाइल में उन अफवाहों को खंडन कर दिया है, जिसमें ये कहा जाता है कि फिल्म के सेट पर डायरेक्टर से ज्यादा सलमान खान की चलती है. 

‘किसी की भाई किसी की जान’ की एवरेज रही कमाई

4 साल के लंबे इंतजार के बाद सलमान खान (Salman Khan) ने फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ के जरिए ईद पर वापसी की थी. रिलीज के पहले 4 दिनों में सलमान की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई जरूर की है. लेकिन इसके बाद फिल्म का कलेक्शन औंधे मुंह गिर गया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट रिलीज के 9 दिन में किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) ने 95.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. 

यह भी पढ़ें- स्वप्निल शिंदे से लेकर गौरव अरोड़ा तक, जेंडर बदलवाकर रातों-रात फेमस हुए ये सितारे



Source


Share

Related post

‘मुझे हिंदी लिरिक्स के बारे में नहीं पता था’, ‘सरके चुनर’ गाने पर विवाद के बाद बोलीं नोरा फतेही

‘मुझे हिंदी लिरिक्स के बारे में नहीं पता…

Share हाल ही में रिलीज हुआ गाना ‘सरके चुनर’ विवादों में है. इस गाने पर नोरा फतेही ने…
Amitabh Bachchan gets emotionaal as he mourns the loss of a ‘very dear friend’, says ‘one by one they all leave’ | – The Times of India

Amitabh Bachchan gets emotionaal as he mourns the…

Share Megastar Amitabh Bachchan turned emotional as he mourned the loss of a “very dear friend”. The veteran…
अनन्या-शनाया से हुमा कुरैशी तक ने बिखेरा फैशन का जलवा, जेनेलिया डिसूजा ने लूटी महफिल

अनन्या-शनाया से हुमा कुरैशी तक ने बिखेरा फैशन…

Share ‘मम्मी अगले जन्म आऊं तो प्यार देना’, यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने इंस्टाग्राम लाइव में की सुसाइड की…