• December 5, 2023

दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले संजू सैमसन ने दिखाया दम, घरेलू टूर्नामेंट में खेली शतकीय पारी

दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले संजू सैमसन ने दिखाया दम, घरेलू टूर्नामेंट में खेली शतकीय पारी
Share

Sanju Samson Hundred: दक्षिण अफ्रीका दौरे पर रवाना होने से पहले संजू सैमसन ने घरेलू टूर्नामेंट में लाजवाब पारी खेली है. उन्होंने वनडे टूर्नामेंट ‘विजय हजार ट्रॉफी’ में रेलवे के खिलाफ दमदार शतक जड़ा है. उनकी इस पारी के बाद इतना यकीन किया जा सकता है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे स्क्वाड में जगह पाने वाले संजू अब प्लेइंग-11 में भी जगह बनाने में निश्चित तौर पर कामयाब रहेंगे. टीम मैनजमेंट को उन्हें दरकिनार करना अब संभव नहीं होगा.

‘विजय हजार ट्रॉफी’ में केरल की कप्तानी करते हुए संजू सैमसन ने मंगलवार को 139 गेंद पर 128 रन की लाजवाब पारी खेली. उनकी यह पारी ऐसे वक्त में आई जब केरल की टीम 256 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 26 रन पर 3 विकेट गंवा चुकी थी. यहां संजू ने पिच पर उतरने के बाद चौथे विकेट के लिए कृष्णा प्रसाद के साथ 33 रन की साझेदारी की और फिर पांचवें विकेट के लिए श्रेयस गोपाल के साथ मिलकर 138 रन जोड़े.

कृष्णा और श्रेयस के पवेलियन लौटने के बाद उन्हें दूसरे छोर से कोई साथ नहीं मिला लेकिन वह अकेले ही रनों की बारिश करते रहे. हालांकि वह यह मैच अपनी टीम को नहीं जीता सके. केरल की टीम निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 237 रन ही बना सकी और मुकाबला 18 रन से हार गई. संजू यहां अपनी टीम को भले ही जीत नहीं दिला सके लेकिन यह पारी उन्हें दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए मानसिक रूप से मजबूती देगी.

ऐसा है संजू सैमसन का वनडे रिकॉर्ड
संजू सैमसन ने अब तक 13 वनडे इंटरनेशनल खेले हैं. यहां उन्होंने 55.71 के लाजवाब बल्लेबाजी औसत 104 के दमदार स्ट्राइक रेट से 390 रन बनाए हैं. वह वनडे में तीन अर्धशतक जमा चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 19 छक्के भी जमाए हैं.

यह भी पढ़ें…

IPL 2024: IPL से अब हार्दिक पांड्या जैसा ऑलराउंडर नहीं मिलेगा, आकाश चोपड़ा ने क्यों कही यह बात?



Source


Share

Related post

‘One Of Those Knocks Where…’! CSK Skipper’s High Praise For Centurion Sanju Samson

‘One Of Those Knocks Where…’! CSK Skipper’s High…

Share Last Updated:April 12, 2026, 00:08 IST CSK put up 212 on the board as Samson dazzled with…
IPL 2026: Sanju Samson’s 115, Jamie Overton’s four-fer help CSK outfox DC for season’s first win | Cricket News – The Times of India

IPL 2026: Sanju Samson’s 115, Jamie Overton’s four-fer…

Share Sanju Samson (Photo by BCCI) NEW DELHI: Sanju Samson returned to form in style, smashing a brilliant…
IPL 2026: Will rain play spoilsport as RR and CSK begin new era in Guwahati? | Cricket News – The Times of India

IPL 2026: Will rain play spoilsport as RR…

Share Guwahati’s weather looms large over the IPL 2026 opener between Rajasthan Royals and Chennai Super Kings, with…