• May 21, 2025

सारा तेंदुलकर का हुआ ब्रेकअप! इस बॉलीवुड एक्टर के साथ टूटा रिश्ता, रिपोर्ट में बड़ा दावासारा ते

सारा तेंदुलकर का हुआ ब्रेकअप! इस बॉलीवुड एक्टर के साथ टूटा रिश्ता, रिपोर्ट में बड़ा दावासारा ते
Share

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन की बेटी सारा तेंदुलकर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्ख़ियों में रहती हैं. अब उनसे जुड़ी एक खबर आ रही है कि उनका सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ ब्रेकअप हो गया है. ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सिद्धांत और सारा कथित तौर पर अलग हो गए हैं.

27 वर्षीय सारा तेंदुलकर का नाम इससे पहले शुभमन गिल के साथ भी जुड़ चुका है. कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि गिल के साथ ब्रेकअप के बाद वह बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी को डेट कर रही हैं. कुछ हफ्ते पहले ही इन दोनों के बीच दोस्ती की ख़बरें सामने आई और अब इन दोनों के अलग होने की भी खबर आई गई है.

सिद्धांत ने किया रिश्ता खत्म !

कई मौकों पर साथ देखे जाने के बाद सारा और सिद्धांत के बीच डेटिंग की खबर आई थी. रिपोर्ट के मुताबिक दोनों के एक-दूसरे को अपने परिवारों से भी मिलवाया था. इससे माना जा रहा था कि दोनों के बीच रिश्ता गंभीर है, लेकिन अब इस जोड़ी के अलग होने की भी खबर आ गई. माना जा रहा है कि सिद्धांत ने ये रिश्ता खत्म किया है. हालांकि ना तो कभी सारा ने और ना ही सिद्धांत ने इस रिश्ते की कभी पुष्टि की थी.

ईटाइम्स ने सोर्स के हवाले से कहा,”  हाल ही में उनका ब्रेकअप हुआ है. सिद्धांत ने ही इसे खत्म करने का फैसला किया. दोनों ने एक-दूसरे के परिवार से मुलाकात की थी. इस परिचय के बाद चीजें खत्म होती दिखी जबकि ये दोनों अपने रिश्ते को लेकर गंभीर नजर आ रहे थे.” इससे पहले सिद्धांत का नाम अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली के साथ भी जुड़ चुका है.

सारा तेंदुलकर का नाम इससे पहले शुभमन गिल के साथ जुड़ चुका है, दोनों को कई बार साथ भी देखा गया था. कुछ हफ्ते पहले खबर आई थी कि सारा और गिल ने एक दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है.



Source


Share

Related post

Rahul Gandhi’s speech sparks row in Lok Sabha | India News – The Times of India

Rahul Gandhi’s speech sparks row in Lok Sabha…

Share NEW DELHI: The Lok Sabha on Thursday witnessed a ruckus after Rahul Gandhi was interrupted during his…
Went dark on a shadow voyage: How India-bound vessel crossed Strait of Hormuz | India News – The Times of India

Went dark on a shadow voyage: How India-bound…

Share NEW DELHI: One of the first crude oil tankers arrived at Mumbai Port after passing through the…
Liberia-flagged tanker ‘Shenlong’ carrying Saudi crude enters India via Strait of Hormuz | India News – The Times of India

Liberia-flagged tanker ‘Shenlong’ carrying Saudi crude enters India…

Share NEW DELHI: A crude oil tanker that passed through the Strait of Hormuz has arrived at Mumbai…