• February 25, 2026

पिछले दिन की बड़ी गिरावट के बाद शेयर बाजार का बाउंस बैक; सेंसेक्स 515 अंक उछला, निफ्टी 25,576 क

पिछले दिन की बड़ी गिरावट के बाद शेयर बाजार का बाउंस बैक; सेंसेक्स 515 अंक उछला, निफ्टी 25,576 क
Share

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Stock Market Today: भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार, 25 फरवरी की शुरुआत पॉजिटिव रही. प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए.

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 304.20 अंक या 0.37 प्रतिशत उछल गया. दिन की शुरुआत सेंसेक्स ने 82,530.12 के लेवल पर की है. वहीं, एनएसई निफ्टी 50 में भी तेजी देखने को मिल रही है. निफ्टी 50  87.95 अंक या 0.35 फीसदी उछलकर 25,512.60 के लेवल पर ओपन हुआ था.

सुबह करीब 9:20 बजे तक, सेंसेक्स 485 अंक की तेजी के साथ 82,711 अंक पर कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी 50 138 अंक उछल गई थी और 25,563 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी.

बीएसई के टॉप गेनर और लूजर

बीएसई बास्केट से टेक महिंद्रा, टीसीएस, एचसीएल टेक, पावरग्रिड और एनटीपीसी टॉप गेनर थे. वहीं टॉप लूजर की बात करें तो, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट, मारुति और एसबीआई एन रहे थे. 

मंगलवार को कैसा रहा था मार्केट?

भारतीय शेयर मार्केट में मंगलवार, 24 फरवरी के कारोबारी दिन जबरदस्त गिरावट देखने को मिली थी. प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए दिन की समाप्ति की थी. सेंसेक्स 1068.74 अंक या 1.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82,225.92 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 288.35 अंक या 1.12 प्रतिशत फिसलकर 25,424.65 के लेवल पर बंद हुए थे.

बीएसई बास्केट से एनटीपीसी, टाटा स्टील, टाइटन, पावरग्रिड और रिलायंस टॉप गेनर थे. टॉप लूजर की बात करें तो टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, एटरनल, टीसीएस और ट्रेंट रहे थे.

निफ्टी 100, निफ्टी बैंक, निफ्टी स्मॉलकैप 100, निफ्टी ऑटो, निफ्टी आईटी और निफ्टी मिडकैप 100 के शेयरों में गिरावट थी. वहीं निफ्टी एफएमसीजी के शेयरों में तेजी थी. मंगलवार के कारोबारी दिन बीएसई बास्केट से 7 शेयर हरे निशान पर बंद हुए थे और 23 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें:  देश में बढ़ रहा कर्ज का बोझ, 162 लाख करोड़ पहुंचा रिटेल लोन पोर्टफोलियो; आंकड़ों से समझें इसकी बढ़ती कहानी

 



Source


Share

Related post

Stock Market LIVE Updates: Sensex Up 400 Points, Nifty Above 23,550; India VIX Eases 6%

Stock Market LIVE Updates: Sensex Up 400 Points,…

Share Sensex Today:The Indian benchmark indices were swinging between losses and gains as traders closely monitor developing situation…
Stock markets rebound in early trade after 3-day slump

Stock markets rebound in early trade after 3-day…

Share Bombay Stock Exchange (BSE). | Photo Credit: Reuters Equity benchmark indices Sensex and Nifty bounced back on…
Stock market today (March 13, 2026): Nifty50 opens below 23,500; BSE Sensex down around 900 points on oil prices, US-Iran war – The Times of India

Stock market today (March 13, 2026): Nifty50 opens…

Share Stock market today (AI image) Stock market today: Continuing the down trend, Nifty50 and BSE Sensex opened…