• August 11, 2023

‘गदर 2’ की रिलीज के बाद सनी देओल ने क्यों मांगी फैंस से माफी? वीडियो शेयर कर कहा- ‘झगड़िएगा मत’

‘गदर 2’ की रिलीज के बाद सनी देओल ने क्यों मांगी फैंस से माफी? वीडियो शेयर कर कहा- ‘झगड़िएगा मत’
Share

Sunny Deol Apologized To Fans: लंबे इंतजार के बाद ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ का सीक्वल ‘गदर 2’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गया है. रिलीज से पहले सनी देओल ने अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में कोई कमी नहीं छोड़ी. 

सनी देओल की पिछली फिल्मों की जो परफॉर्मेंस रही है उस हिसाब से उन्होंने फिल्म के लिए जी जान लगा दी. अब उनकी फिल्म रिलीज हो गई है, लेकिन इस बीच एक्टर ने अपने सोशल मीडिया के जरिए दर्शकों से माफी मांगी है.

‘गदर 2 पसंद न आए तो माफ कर दें’
‘गदर 2’ की रिलीज के दिन ही सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो के जरिए उन्होंने अपने फैंस से बात की है और कहा है कि लोग उनकी फिल्म देखें और अगर गदर 2 पसंद न आए तो उन्हें माफ कर दें.




 फिल्म को लेकर की बात
सनी देओल वीडियो में कहते हैं, ‘इतने दिनों से मैं घूम रहा हूं चारों तरफ, आप लोगों के साथ बात कर रहा हूं और मुझे पता है कि आप तारा सिंह और सकीना के परिवार से बहुत प्यार करते हैं. इसका इंतजार कर रहे थे और आज आप उस परिवार को देखने जा रहे हैं. बस यही कहूंगा कि यह परिवार वैसा ही जैसा आपने छोड़ा था. वही प्यारा सा परिवार है.’

‘परिवार पसंद नहीं आया तो झगड़िएगा मत’
‘गदर 2’ एक्टर आगे कहते हैं, ‘आप सब जब मिलने जाएंगे उन्हें, तो आप बहुत खुश होंगे और कहीं गलती से कहीं किसी को ये परिवार पसंद नहीं आया तो झगड़िएगा मत. माफ कर दीजिएगा. क्योंकि दिल में सिर्फ प्यार होना चाहिए और वो सिर्फ परिवारवाले जानते हैं. लव यू ऑल…ऑल द बेस्ट.’

ये भी पढ़ें: Gadar 2: सेल्फी लेने आए फैन पर बुरी तरह भड़के सनी देओल, यूजर्स बोले-जनता के साथ गलत तरीके से आओगे तो…




Source


Share

Related post

‘कैबिनेट बैठक से पहले कलमा पढ़ेंगे रेवंत रेड्डी…’, तेलंगाना CM को लेकर बीजेपी सांसद का अजीबोग

‘कैबिनेट बैठक से पहले कलमा पढ़ेंगे रेवंत रेड्डी…’,…

Share तेलंगाना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद धर्मपुरी अरविंद ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी पर बयानबाजी का नया…
कहां हुई थी विजय और रश्मिका की पहली मुलाकात,  पूरी फिल्मी है कपल की लव स्टोरी

कहां हुई थी विजय और रश्मिका की पहली…

ShareRashmika-Vijay Wedding: कहां हुई थी विजय और रश्मिका की पहली मुलाकात, कैसे हुई प्यार की शरुआत? पूरी फिल्मी…
यूक्रेन ने रूस पर किया ड्रोन अटैक, मॉस्को के सभी चार एयरपोर्ट पूरी तरह बंद

यूक्रेन ने रूस पर किया ड्रोन अटैक, मॉस्को…

Share यूक्रेन ने रूस के इलाकों में रात भर ड्रोन से कई हमले किए हैं. इनमें बेलगोरोड की…