• December 17, 2023

‘गदर-2′ की सक्सेस के बाद सनी देओल की पुरानी फिल्में देख रहे हैं फैंस,एक्टर बोले – ‘अब नई पीढ़ी’

‘गदर-2′ की सक्सेस के बाद सनी देओल की पुरानी फिल्में देख रहे हैं फैंस,एक्टर बोले – ‘अब नई पीढ़ी’
Share

Sunny Deol On Gadar 2 Success: बॉलीवुड के दमदार एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) इन दिनों अपनी फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) की सक्सेस एंजॉय कर रहे हैं. ये फिल्म ‘गदर: एक प्रेमकथा’ का सीक्वेल है. जो 22 साल बाद रिलीज होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस करने में कामयाब हुई है. वहीं हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सनी देओल ने फिल्म को लेकर बात करते हुए कहा कि, इसके जरिए मैं नई जनरेशन से जुड़ पाया हूं.  

गदर 2से सनी देओल को मिला खोया हुआ स्टारडम

सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म ‘गदर 2’ इसी साल अगस्त में रिलीज हुई थी. जिसे अनिल शर्मा ने निर्देशित किया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. जिसके बाद इसका नाम साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गया. वहीं फिल्म के जरिए सनी देओल एक बार फिर अपना खोया हुआ स्टारडम वापस मिल गया.

गदर 2 से मेरे साथ नई पीढ़ी जुड़ी – सनी देओल

इसी बीच हाल ही में पीटीआई से ‘गदर 2’ की सक्सेस पर बात करते हुए सनी ने कहा कि, ”इस फिल्म की खूबसूरती ये थी कि अब इसके जरिए नई पीढ़ी मुझसे जुड़ चुकी है, नहीं तो मैं उनसे जुड़ नहीं पाता. उन्होंने देखा कि मैंने ‘गदर 2’ में क्या किया और अब वो मेरी कुछ पुरानी फिल्में भी देख रहे हैं..”

मेरा किरदार लोगों के दिलों में बसा हुआ था – सनी देओल

सनी देओल ने आगे कहा कि, ‘गदर 2′ में मेरे सभी फैंस और बाकी लोग वो ही सिनेमा देखना चाहते थे जैसा कि उन्होंने मेरी ‘गदर’ में देखा था. इसलिए हमने ‘गदर 2’ की कहानी को भी बिल्कुल उसी तरीके से रखा. यही वजह है कि लोग उस किरदार को देखने के लिए थिएटर तक आए, जो कई सालों से उनके दिलों में बसा हुआ था..”

इस फिल्म में नजर आएंगे सनी देओल

बता दें कि सनी देओल ‘गदर 2’ के बाद अब फिल्म ‘सफर’ में नजर आने वाले हैं. कुछ दिन पहले फिल्म की शूटिंग से एक्टर का एक वीडियो भी काफी वायरल हुआ था. जिसमें वो नशे की हालत में मुंबई की सड़कों पर घूमते दिखे थे. वीडियो को लेकर विवाद होने पर एक्टर ने सफाई देते हुए कहा था कि, ‘वैसे तो मैं शराब पीता ही नहीं हूं, लेकिन पीनी भी होगी तो सड़कों पर क्यों पीऊंगा..’

ये भी पढ़ें-

Year Ender 2023: साल 2023 में बी-टाउन की इन जोड़ियों के सीक्रेट प्यार का हुआ खुलासा, सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं तस्वीरें

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆 *T&C Apply

 

 



Source


Share

Related post

When Salim Khan Recalled Split With Javed Akhtar: ‘I Got Up, Shook Hands…’

When Salim Khan Recalled Split With Javed Akhtar:…

Share Last Updated:February 20, 2026, 03:02 IST Salim Khan recalls the day Javed Akhtar said he wanted to…
50 की उम्र में कहर ढाती हैं अमीषा पटेल, एक्ट्रेस की इन 10 फोटोज से नजरें हटाना हो जाएगा मुश्किल

50 की उम्र में कहर ढाती हैं अमीषा…

Share50 की उम्र में कहर ढाती हैं अमीषा पटेल, एक्ट्रेस की इन 10 फोटोज से नजरें हटाना हो…
‘King’ Shah Rukh Khan and ‘Dhurandhar’ Ranveer Singh pose with cricketer Rinku Singh; netizens say, ‘Energetic trio’ | Hindi Movie News – The Times of India

‘King’ Shah Rukh Khan and ‘Dhurandhar’ Ranveer Singh…

Share Cricket’s rising star Rinku Singh recently broke the internet with an iconic snapshot alongside Bollywood giants Shah…