• August 18, 2025

मुसलमानों को भी अपनी इच्छा से वसीयत का अधिकार देने पर SC का नोटिस, फिलहाल एक तिहाई संपत्ति की व

मुसलमानों को भी अपनी इच्छा से वसीयत का अधिकार देने पर SC का नोटिस, फिलहाल एक तिहाई संपत्ति की व
Share

मुस्लिम वसीयत से जुड़े एक अहम सवाल पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है. याचिका में मुसलमानों को भी इंडियन सक्सेशन एक्ट की धारा 58(1) और 57 के दायरे में लाने की मांग की गई है. याचिकाकर्ता ने मुस्लिम पर्सनल लॉ की उस व्यवस्था का विरोध किया है, जिसके तहत कोई व्यक्ति सिर्फ एक तिहाई संपत्ति की वसीयत कर सकता है. बाकी संपत्ति की वसीयत के लिए कानूनी वारिसों की मंजूरी जरूरी है.

धार्मिक स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार का हनन करता है मुस्लिम पर्सनल लॉ: याचिका 

अबू धाबी में रह कर वकालत कर रही केरल की शेहीन पुलिक्कल वीत्तील की याचिका में कहा गया है कि पवित्र कुरान मुसलमानों को वसीयत की अनुमति देता है, लेकिन भारत में लागू मुस्लिम पर्सनल लॉ उसे सीमित करता है. पर्सनल लॉ का यह प्रावधान कुरान के मुताबिक नहीं है. ऐसे में यह संविधान के अनुच्छेद 25 के तहत मिले धार्मिक स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार का हनन करता है. साथ ही यह अनुच्छेद 14, 15 (समानता का अधिकार), 21 (सम्मान से जीवन का अधिकार) और 300A (संपत्ति का अधिकार) का भी उल्लंघन करता है.

बेटियों को बेटों को बराबर संपत्ति नहीं दे सकता पिता: याचिका

याचिकाकर्ता ने कहा है कि आधुनिक समय में लड़के और लड़कियों को समानता की नजर से देखा जाने लगा है, लेकिन अगर कोई मुस्लिम पिता अपने बेटों और बेटियों को बराबर संपत्ति देना चाहता है तो वह ऐसा नहीं कर सकता. मुस्लिम पर्सनल लॉ उसे ऐसा करने से रोकता है. फिलहाल एक तिहाई संपत्ति की वसीयत का ही अधिकार है. सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस पी. एस. नरसिम्हा और ए. एस. चंदुरकर की बेंच ने थोड़ी देर की बहस के बाद याचिका को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया. कोर्ट ने कहा कि वह इस याचिका को इसी विषय पर पहले से लंबित याचिका के साथ सुनेगा.

यह भी पढ़ेंः क्या आप ही विपक्ष की ओर से उपराष्ट्रपति उम्मीदवार होंगे? DMK के तिरुचि शिवा ने दिया ये जवाब



Source


Share

Related post

SC stays HC order annulling bypoll win of MP Cong MLA | India News – The Times of India

SC stays HC order annulling bypoll win of…

Share Bhopal: The Supreme Court on Thursday stayed a ruling of the Madhya Pradesh HC’s Gwalior bench that…
US Supreme Court ने Trump Tariffs को Illegal ठहराया | 5 Billion Refund कैसे मिलेगा? | Paisa Live

US Supreme Court ने Trump Tariffs को Illegal…

Share Supreme Court of the United States ने former President Donald Trump द्वारा लगाए गए करीब $175 billion…
Move HC on Assam CM’s ‘hate speech’: SC | India News – The Times of India

Move HC on Assam CM’s ‘hate speech’: SC…

Share NEW DELHI: The Supreme Court on Monday rebuffed persuasion from CPI, CPM and ’eminent’ persons to entertain…