• June 4, 2024

न्यूयॉर्क में मस्ती के मूड में दिखे रोहित शर्मा, शेयर की दिलचस्प तस्वीरें

न्यूयॉर्क में मस्ती के मूड में दिखे रोहित शर्मा, शेयर की दिलचस्प तस्वीरें
Share

IND vs IRE T20 World Cup 2024: भारत और आयरलैंड के बीच बुधवार को टी20 विश्व कप 2024 का मैच खेला जाएगा. टीम इंडिया इसके लिए पूरी तरह से तैयार है. भारत ने वॉर्म-अप मैच में बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज की थी. भारत-आयरलैंड मैच से पहले कप्तान रोहित शर्मा मस्ती के मूड में नजर आए. वे न्यूयॉर्क के एक रेस्टोरेंट में पहुंचे. रोहित ने यहां से कुछ दिलचस्प तस्वीरें शेयर की हैं. फैंस ने इस पर कमेंट भी किया है.

रोहित ने इंस्टाग्राम पर चार तस्वीरें शेयर की हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, बिग मूड्स इन द बिग एप्पल. रोहित की इन तस्वीरों को बहुत ही कम समय में 8 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया. वहीं कई फैंस ने कमेंट किया. एक अविनाश नाम के यूजर ने लिखा, ”भैया एक अच्छा सा कप लगाना.” रोहित तस्वीरें सफेद कलर की शर्ट पहने नजर आ रहे हैं. उन्होंने ओलिव कलर की कैप भी पहन रखी है. इसके साथ ही चश्मा भी लगाया है.

रोहित बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए वॉर्मअप मैच में कुछ खास नहीं कर पाए थे. उन्होंने 19 गेंदों का सामना करते हुए 23 रन बनाए थे. इस दौरान 2 चौके और 1 छक्का लगाया था. टीम इंडिया ने इस मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए 182 रन बनाए थे. इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 122 रन ही बना सकी थी. भारत के लिए शिवम दुबे और अर्शदीप सिंह ने 2-2 विकेट लिए थे. जसप्रीत बुमराह ने एक विकेट झटका था.

बता दें कि टीम इंडिया आयरलैंड के बाद पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलेगी. इस मुकाबले का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. यह मैच भी न्यूयॉर्क में आयोजित होगा.


यह भी पढ़ें : AFG vs Uganda: अफगानिस्तान ने युगांडा को दिया 184 रनों का लक्ष्य, आखिरी 6 ओवर में पलटी बाज़ी, नहीं लगी बाउंड्री




Source


Share

Related post

Indian National Cricket Team: Key inflection points for Team India from 2024–26 | Cricket News – The Times of India

Indian National Cricket Team: Key inflection points for…

Share Axar Patel and Suryakumar Yadav celebrate the wicket of New Zealand’s Glenn Phillips. (ANI Photo) After breaking…
MS Dhoni and Rohit Sharma bring out T20 World Cup trophy in final, Ahmedabad crowd roars – Watch | Cricket News – The Times of India

MS Dhoni and Rohit Sharma bring out T20…

Share Rohit Sharma and MS Dhoni brought out the trophy at the ICC Men’s T20 World Cup final…
India vs England: Can Abhishek Sharma find his fire at Wankhede? | Cricket News – The Times of India

India vs England: Can Abhishek Sharma find his…

Share Abhishek Sharma (Pic credit: BCCI) Back at the Wankhede, Team India opener will hope to rediscover fearless…