• September 16, 2025

Wi-Fi बैन, लेकिन मोबाइल इंटरनेट चालू… इस देश ने लिया हैरान कर देने वाला फैसला, जानें वजह

Wi-Fi बैन, लेकिन मोबाइल इंटरनेट चालू… इस देश ने लिया हैरान कर देने वाला फैसला, जानें वजह
Share

अफगानिस्तान में तालिबान सरकार ने संचार को लेकर एक अजीबोगरीब फैसला लिया है. तालिबान के सर्वोच्च नेता हिबतुल्लाह अखुंदजादा  के आदेश पर उत्तरी बल्ख प्रांत में फाइबर ऑप्टिक इंटरनेट यानी वाई-फाई पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है. सरकार ने इस फैसले के पीछे अनैतिकता को रोकने का उद्देश्य बताया है.

साल 2021 में अफगानिस्तान की सत्ता पलटने के बाद यह पहली बार है, जब तालिबान सरकार ने इस तरह का प्रतिबंध लागू किया है. तालिबानी सरकार के इस फैसले से उत्तरी बल्ख प्रांत में स्थित सरकारी कार्याल, निजी क्षेत्र, सार्वजनिक संस्थान और स्थानीय नागरिक के घर वाई-फाई इंटरनेट से वंचित हो गए हैं.

तालिबान सरकार ने फैसले को लेकर क्या दिया बयान?

अफगानिस्तान में तालिबान सरकार के प्रवक्ता ने मंगलवार (16 सितंबर, 2025) को कहा कि तालिबान नेता ने अनैतिकता को रोकने के लिए एक अफगान प्रांत में फाइबर ऑप्टिक इंटरनेट (वाई-फाई) पर बैन लगा दिया है. हालांकि, मोबाइल इंटरनेट पर कोई असर नहीं होगा, यह अभी भी सक्रिय है.

जबकि प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता हाजी अताउल्लाह जैद ने कहा कि नेता हिबतुल्लाह अखुंदजादा के पूर्व बैन के आदेश के चलते बल्ख में अब वाई-फाई की सुविधा को बैन किया गया है.

तालिबान सरकार विकसित करेगी वैकल्पिक व्यवस्था

प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता हाजी अताउल्लाह जैद ने बयान जारी कर कहा कि तालिबान के सर्वोच्च नेता ने अनैतिकता को रोकने के लिए उठाया गया है. इसके अलावा, जरूरतों की पूर्ति के लिए देश में हीं एक वैकल्पिक व्यवस्था विकसित की जाएगी.

हालांकि, उन्होंने इस संबंध में विस्तार से कोई जानकारी साझा नहीं की, न हीं उन्होंने इस बारे में कोई स्पष्ट रूप से यह बताया कि वाई-फाई पर बैन लगाने के लिए उत्तरी बल्ख प्रांत को ही क्यों चुना गया या उत्तरी बल्ख के बाद यह कार्रवाई अफगानिस्तान के अन्य प्रांतों में लागू की जाएगी.

कभी-कभी सुरक्षा कारणों से सस्पेंड किया जाता है नेटवर्क

उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान में अधिकारी की ओर से कभी-कभी सुरक्षा कारणों के चलते, विशेष तौर पर धार्मिक त्योहारों के दौरान, किसी भी संभावित विस्फोटक गतिविधि को रोकने के लिए मोबाइल फोन नेटवर्क को सस्पेंड कर दिया जाता है.

यह भी पढ़ेंः ‘आप भगवान से ही प्रार्थना कीजिए’, जानें मुगल काल में खंडित मूर्ति को दोबारा स्थापित करने की मांग पर SC ने ऐसा क्यों कहा?



Source


Share

Related post

Taliban strike multiple military bases in Pakistan; strategic Nur Khan Airbase in Rawalpindi hit – The Times of India

Taliban strike multiple military bases in Pakistan; strategic…

Share The Afghan Air Force’s drone aircraft carried out strikes on key Pakistani military installations, including the Nur…
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में फिर की एयरस्ट्राइक, 9 बच्चों समेत 10 की मौत; आखिर दोनों देशों के ब

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में फिर की एयरस्ट्राइक, 9…

Share पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है. अफगानिस्तान की तालिबान…
Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में महसूस हुए भूकंप के झटके, नींद से उठकर घर से बाहर भागे लोग

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में महसूस हुए भूकंप के…

Share पाकिस्तान में शुक्रवार (21 नवंबर) तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिससे कई इलाकों में…