- July 10, 2025
Trump का बड़ा फैसला! Copper और Pharma पर 200% टैक्स| India को बड़ा झटका!| Paisa Live

US President Donald Trump ने एक बार फिर टैरिफ्स का दांव चला है। 9 जुलाई से Copper पर 50% और Pharma Products पर 200% तक Import Duty लगाने की तैयारी है। इसके साथ ही Trump ने ये भी साफ कर दिया है कि टैरिफ लागू करने की आखिरी तारीख 1 अगस्त होगी, और इसमें कोई आगे बढ़ोतरी नहीं होगी। इस फैसले का सीधा असर दुनियाभर की इकोनॉमी और खासकर भारत पर पड़ने वाला है। US Comex Copper Futures में इस खबर के बाद 12% की रिकॉर्ड तेजी देखने को मिली है, क्योंकि अमेरिकी घरेलू इंडस्ट्री को इससे बड़ा फायदा मिल सकता है। लेकिन दूसरी तरफ, भारत को बड़ा झटका लग सकता है क्योंकि अमेरिका Copper Import के मामले में भारत का तीसरा सबसे बड़ा ग्राहक है — FY 2024-25 में भारत ने US को 360 मिलियन डॉलर का Copper निर्यात किया था, जो कुल निर्यात का 17% है। इसके अलावा, फार्मा सेक्टर में भी भारत के लिए चिंता की बात है।