• May 20, 2025

पाक का साथ देना तुर्की-अजरबैजान को पड़ा भारी, वीजा कैंसिलेशन से लेकर कई सामानों का हो रहा बॉयकॉ

पाक का साथ देना तुर्की-अजरबैजान को पड़ा भारी, वीजा कैंसिलेशन से लेकर कई सामानों का हो रहा बॉयकॉ
Share

Boycott Turkey: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष के दौरान पाकिस्तान के सपोर्ट में उतरे तुर्की को लेकर भारत के लोगों में जबरदस्त आक्रोश है. इसी का नतीजा है कि देश भर में ‘Boycott Turkey’की मुहिम तेज हो गई है. भारत में आम जनता से लेकर कारोबारियों तक इसे अपना समर्थन दे रहे हैं. इसी क्रम में तुर्की में बने सामानों से लेकर टर्किश एयरलाइन तक का लोग बहिष्कार कर रहे हैं. तुर्की से इम्पोर्ट होने वाले चॉकलेट, कपड़ों के ब्रांड्स, फ्रूट्स तक को खरीदने से लोग कतरा रहे हैं. 

तुर्की और अजरबैजान की ट्रिप कैंसिल 

लोग तुर्की और अजरबैजान की अपनी ट्रिप तक को कैंसिल कर रहे हैं. बिजनेसटुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वीजा प्रोसेसिंग प्लेटफॉर्म एटलिस ने बताया कि तुर्की और अजरबैजान दोनों देशों के लिए वीजा एप्लीकेशन में भी 42 परसेंट तक की गिरावट आई है. ‘ऑपरेशन सिंदूर‘ के बाद 36 घंटे के भीतर तुर्की या अजरबैजान के लिए वीजा प्रॉसेस को बीच में ही छोड़ने वाले भारतीयों की संख्या में भी 60 परसेंट तक की वृद्धि हुई है. 

पाकिस्तान का साथ देना तुर्की को पड़ा भारी

इससे पहले 15 मई को ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (बीसीएएस) ने ग्राउंड हैंडलिंग और कार्गो सेवा प्रदाता सेलेबी के लिए सुरक्षा मंजूरी रद्द कर दी. इस फैसले के बाद, सेलेबी के साथ काम करने वाले नौ एयरपोर्ट्स में से अधिकतर ने कंपनी के साथ संबंध खत्म कर लिए हैं.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एयर इंडिया ने भी सुरक्षा संबंधी चिंताओं और कारोबार पर असर को देखते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय से इंडिगो के तुर्की एयरलाइंस के साथ लीजिंग समझौते को रोकने के लिए कहा है. इंडिगो और तुर्की एयरलाइंस के बीच 2023 में लीजिंग समझौता हुआ है, जिसके तहत जिसने इंडिगो को नई दिल्ली और मुंबई-इस्तांबुल रूट पर उड़ान भरने के लिए पायलट, क्रू मेंबर्स सहित दो विमान उपलब्ध कराए हैं. 

मध्य प्रदेश की सरकार ने उठाया ये कदम

इतना ही नहीं, 4.5 लाख FMCG डिस्ट्रीब्यूटर्स का प्रतिनिधित्व करने वाले अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्पाद वितरक संघ ने कई टर्किश प्रोडक्ट्स के बॉयकॉट का आह्वान किया है. सिर्फ यही नहीं, मध्य प्रदेश की सरकार ने भोपाल और इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट्स में शामिल तुर्की की एक फर्म की जांच के आदेश दिए हैं. 

ये भी पढ़ें:

अब दुबई से सोना मंगाना पहले जितना नहीं होगा आसान, इम्पोर्ट के लिए इस नियम को करना होगा फॉलो




Source


Share

Related post

Taliban strike multiple military bases in Pakistan; strategic Nur Khan Airbase in Rawalpindi hit – The Times of India

Taliban strike multiple military bases in Pakistan; strategic…

Share The Afghan Air Force’s drone aircraft carried out strikes on key Pakistani military installations, including the Nur…
Highest partnership in T20 World Cup: Pakistan openers Sahibzada Farhan and Fakhar Zaman run riot; break these batting records at Pallekele | Cricket News – The Times of India

Highest partnership in T20 World Cup: Pakistan openers…

Share Openers Fakhar Zaman and Sahibzada Farhan put Pakistan in control with a record opening stand against Sri…
Most Runs In A T20 World Cup: PAK vs SL: Record! Sahibzada Farhan surpasses Virat Kohli, becomes highest ever to… | Cricket News – The Times of India

Most Runs In A T20 World Cup: PAK…

Share Pakistan opener Sahibzada Farhan created history in the must-win Super 8 clash against Sri Lanka in the…