• August 8, 2024

पाकिस्तान में दो ईसाई लड़कियों पर लगा ईशनिंदा का आरोप, घर के बाहर मिला था कुरान के पन्नों से भर

पाकिस्तान में दो ईसाई लड़कियों पर लगा ईशनिंदा का आरोप, घर के बाहर मिला था कुरान के पन्नों से भर
Share

Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में ईशनिंदा का मामला सामने आया है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, दो युवा ईसाई बहनों के खिलाफ ईशनिंदा का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि दोनों बहनों के खिलाफ पाकिस्तान दंड संहिता के तहत ईशनिंदा का मामला दर्ज हुआ है. 

न्यूज एजेंसी पीटीआई को पुलिस अधिकारी शौकत अली ने इस मामले की जानकारी दी. उन्होने बताया कि बुधवार (07 अगस्त) को करीब 200 किलोमीटर दूर टोबा टेक सिंह जिले के गोजरा में ये मामला सामने आया. गोजरा में 20 वर्षीय सामिया मसीह और सोनिया मसीह ने घर के बाहर कुरान के पन्नों से भरे एक बोरे को फेंका था.

विवाद की वजह क्या है?

पुलिस अधिकारी शौकत अली ने बताया, ‘एक पड़ोसी ने सोनिया मसीह को इस बोरे को फेंकते हुए देख लिया था. पड़ोसी ने तुरंत इस बारें में सोनिया से पूछा तो सामिया की उससे लड़ाई हो गई. कुरान के कथित अपमान को लेकर हुए झगड़े के बाद वहीं भीड़ इकट्ठा हो गई. 

भीड़ ने की साइमा की पिटाई

झगड़े के बाद इकट्ठा हुई भीड़ ने साइमा की पिटाई कर दी और पुलिस को इस मामले की सूचना दी. आनन-फानन में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और साइमा को गिरफ्तार कर लिया. रिपोर्ट के मुताबिक, गोजरा में रह रहा ये ईसाई परिवार कुरान के कथित अपमान के बाद घर से बाहर चला गया. बताया गया कि पुलिस सोनिया मसीह की जांच में जुटी है. जगह-जगह टीम बनाकर सोनिया को खोजा जा रहा है. 

‘झूठे हैं आरोप’

अल्पसंख्यक गठबंधन पाकिस्तान के अध्यक्ष एडवोकेट अकमल भट्टी ने दोनों युवा ईसाई बहनों के खिलाफ लगे ईशनिंदा के आरोपों को झूठा बताया है. एडवोकेट अकमल भट्टी ने इस संबंध में एक बयान जारी किया और कहा कि शिकायतकर्ताओं के दोनों ईसाई बहनों के खिलाफ लगाए गए आरोप झूठे हैं. वो बोले कि ईसाई परिवार के खिलाफ जानबूझकर लोगों को भड़काया गया.

ये भी पढ़ें: क्या पाकिस्तान में भी बांग्लादेश की तरह हो गई तख्तापलट की तैयारी? छात्र संगठन ने दिया अल्टीमेटम



Source


Share

Related post

T-20 वर्ल्ड कप से पहले PAK ने भारत के खिलाफ चलाया प्रोपेगेंडा, खुल गई फर्जी नैरेटिव की पोल

T-20 वर्ल्ड कप से पहले PAK ने भारत…

Share भारत में अगले महीने 7 फरवरी को शुरू होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से पहले पड़ोसी देश…
ऑपरेशन सिंदूर से लेकर स्वदेशी मिसाइल तक…, गणतंत्र दिवस पर भारतीय सेना ने उड़ाई PAK की नींद

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर स्वदेशी मिसाइल तक…, गणतंत्र…

Share भारत ने सोमवार को 77वें गणतंत्र दिवस पर अपनी सांस्कृतिक विरासत, आर्थिक विकास और सैन्य शक्ति का…
‘Ended 8 Wars’: Trump Justifies Accepting Machado’s Nobel Peace Prize

‘Ended 8 Wars’: Trump Justifies Accepting Machado’s Nobel…

Share Last Updated:January 17, 2026, 11:07 IST Trump said Pakistan Prime Minister Shehbaz Sharif had personally thanked him…