• July 24, 2024

UAE में बांग्लादेशियों ने कर दी ऐसी गलती, 57 लोग पहुंच गए जेल, जानें पूरा मामला

UAE में बांग्लादेशियों ने कर दी ऐसी गलती, 57 लोग पहुंच गए जेल, जानें पूरा मामला
Share

Prison to Bangladeshi Nationals: संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) की एक अदालत ने 57 बांग्लादेशियों को अपने देश की सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने पर कारावास की सजा सुनाई है जिसकी जानकारी सरकारी मीडिया ने दी. सरकारी समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएम की खबर के मुताबिक अबू धाबी की संघीय अपीलीय अदालत ने रविवार को 53 बांग्लादेशियों को 10-10 साल , तीन को उम्रकैद और एक बांग्लादेशी को 11 साल जेल की सजा सुनाई.

अदालत ने इन बांग्लादेशियों को सजा पूरी होने के बाद देश से निष्कासित करने का भी आदेश दिया है.  डब्ल्यूएएम ने खबर दी, ‘अदालत ने उन गवाहों को सुना जिन्होंने पुष्टि की कि आरोपी बांग्लादेश सरकार के फैसले के खिलाफ बड़ी संख्या में एकत्र हुए एवं यूएई की कई सड़कों पर विशाल जुलूस निकाला.’

यूएई के अधिकारियों ने शनिवार को गिरफ्तार बांग्लादेशियों के खिलाफ जांच करने और उनके मामलों की सुनवाई में तेजी लाने का निर्देश दिया था.  यूएई में राजनीतिक दल या मजदूर संघ बनाने पर रोक है और वृहद तौर पर कानून अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर बंदिशें लगाता है.  बांग्लादेश सरकार ने 1971 के मुक्तिसंग्राम में मुक्तिवाहिनी के सदस्यों के रिश्तेदारों के लिए सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत तक आरक्षण का प्रावधान किया था जिसके खिलाफ कई दिनों तक दक्षिणी एशियाई देश में हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद यूएई में भी विरोध प्रदर्शन हुए थे.

भारतीय छात्र लौटे थे स्वदेश

बांग्लादेश के उच्चतम न्यायालय ने रविवार को आरक्षण की सीमा को घटाकर सात प्रतिशत कर दिया जिसे प्रदर्शनकारियों की आंशिक जीत माना जा रहा है. बांग्लादेश में हिंसक झड़पों के बीच 4,500 से अधिक भारतीय छात्र स्वदेश लौट आए हैं.  इन झड़पों में 100 से अधिक लोग मारे गए हैं. विदेश मंत्रालय ने रविवार को कहा कि नेपाल के 500, भूटान के 38 और मालदीव का एक छात्र भी भारत पहुंचा है. मंत्रालय ने कहा कि बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है.

ये भी पढ़ें: Astronaut Sunita Williams: सुनीता विलियम्स के लिए खतरनाक हो सकता है स्पेस में रहने वाला यह जीव, वैज्ञानिकों ने जताई चिंता

Source

Share

Related post

बांग्लादेश चुनाव: कितने उम्मीदवार जिनकी संपत्ति 1,000 करोड़ से ज्यादा, ये रही टॉप 10 की लिस्ट

बांग्लादेश चुनाव: कितने उम्मीदवार जिनकी संपत्ति 1,000 करोड़…

Share बांग्लादेश में 13वां नेशनल पार्लियामेंटरी इलेक्शन 12 फरवरी को आयोजित होने जा रहा है. चुनाव आयोग के…
शेख हसीना ने भारत में पहली बार दिया भाषण तो बौखला उठी यूनुस सरकार, जानें क्या कहा?

शेख हसीना ने भारत में पहली बार दिया…

Share Show Quick Read Key points generated by AI, verified by newsroom बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना…
T20 वर्ल्ड कप 2026 का बहिष्कार बांग्लादेश को पड़ेगा भारी, इतने करोड़ का होगा नुकसान

T20 वर्ल्ड कप 2026 का बहिष्कार बांग्लादेश को…

Share टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) का बड़ा फैसला अब सुर्खियों में है.…