• April 30, 2023

प्लेन में जूस ले जाने से मना किया तो लड़की ने अधिकारी को काटा, कोहनी से मारकर किया घायल

प्लेन में जूस ले जाने से मना किया तो लड़की ने अधिकारी को काटा, कोहनी से मारकर किया घायल
Share

US Phoenix Airport: आजकल एयरपोर्ट और फ्लाइट से जुड़ी अजीबो-गरीब घटनाएं चर्चा का विषय बनी हुई है. कभी कोई यात्री किसी पर पेशाब कर देता है या कोई किसी को घायल कर देता है. इसी बीच अमेरिका (America) के फीनिक्स स्काई हार्बर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Phoenix Sky Harbor International Airport) पर एक लड़की ने एयरपोर्ट पर मौजूद तीन अधिकारियों पर हमला कर दिया. ये घटना (25 अप्रैल) की बताई जा रही है. 

अमेरिका की 19 साल की मकिया कोलमैन ने एयरपोर्ट अधिकारियों पर हमला किया. कोर्ट के रिकॉर्ड के अनुसार कोलमैन उस समय गुस्सा हो गई, जब एयरपोर्ट के अधिकारी उसे एप्पल जूस को ले जाने से मना कर रहे थे.

एजेंट को काटा, कोहनी मारी
एयरपोर्ट के नियमों के मुताबिक किसी भी तरह के लिक्विड सामान को प्लेन पर ले जाने की अनुमति नहीं है. इसके बावजूद कोलमैन जूस ले जाने की जिद पर अड़ी हुई थी. रिपोर्ट के मुताबिक, 19 साल की किशोरी ने कचरे के डिब्बे से जूस निकालने की कोशिश करते हुए चिल्लाना शुरू कर दिया, लेकिन टीएसए अधिकारी ने उसे रोक दिया.

इसके बाद लड़की ने एयरपोर्ट पर ट्रांसपोर्टेशन सिक्योरिटी एडमिनिस्ट्रेशन (TSA) के अधिकारियों पर हमला कर दिया. आउटलेट के अनुसार, इसके बाद कोलमैन ने अन्य पुलिस वालों के साथ भी झगड़ा किया. उसने एक एजेंट को काटा, कोहनी मारी और दूसरे को सिर में मारा, और तीसरे की पोनीटेल पकड़ ली.

आरोपी लड़की पर लगा 3.6 लाख का जुर्माना
मकिया कोलमैन के हमला करने के कुछ मिनटों बाद फीनिक्स पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. उन्होंने लड़की को गिरफ्तार कर लिया. उस पर 3.6 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया.

इसके अलावा आपराधिक क्षति और गुंडागर्दी का आरोप लगाया गया. एयरपोर्ट अधिकारियों ने कहा कि हमले में घायल दो टीएसए एजेंटों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जल्द ही छुट्टी दे दी गई.

ये भी पढ़ें:Indian Shot Dead In US: पढ़ने गया था अमेरिका, गैस स्टेशन पर थी पार्ट टाइम जॉब, ओहायो में भारतीय युवक की गोली मारकर हत्या



Source


Share

Related post

ईरान से जंग के बीच श्रीलंका ने दिखाई ट्रंप को आंख, US फाइटर जेट को नहीं दी लैंडिंग की इजाजत

ईरान से जंग के बीच श्रीलंका ने दिखाई…

Share मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच श्रीलंका ने अपनी जमीन पर अमेरिकी लड़ाकू विमानों को उतरने…
ईरान ने तोड़ी UAE की कमर! सबसे बड़े गैस कॉम्प्लैक्स पर दागीं मिसाइलें, भारत पर क्या असर?

ईरान ने तोड़ी UAE की कमर! सबसे बड़े…

Share मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच ईरान ने ऐसी रणनीति अपनाई है, जिसका असर सिर्फ युद्ध…
‘जल्द ही चुकानी पड़ेगी कीमत’, लारिजानी की हत्या पर मोज्तबा खामेनेई ने इजरायल-US को दी चेतावनी

‘जल्द ही चुकानी पड़ेगी कीमत’, लारिजानी की हत्या…

Share ईरानी नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सेक्रेटरी अली लारिजानी की मौत पर सुप्रीम लीडर मोज्तबा खामेनेई ने इजरायल…