• February 26, 2023

महिला पेड़ पर चढ़कर कर रही थी योगा, गिरी पानी में और बह गई, देखें वीडियो

महिला पेड़ पर चढ़कर कर रही थी योगा, गिरी पानी में और बह गई, देखें वीडियो
Share

Yoga Pose Video: हाल में एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक तेज बहाव वाली नदी के ऊपर रखे लकड़ी के लठ्ठे पर योग करती दिख रही है. अचानक संतुलन बिगड़ने से महिला नीचे गिर जाती है और नदी के तेज बहाव में फंस जाती है. 

हालांकि ये वीडियो आज से ठीक 6 साल पहले यानी 2017 का है. इस वीडियो को मूल रूप से साल 2017 के दौरान चिसा मैरी ने पोस्ट किया था, लेकिन आज कल ये फिर से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसकी वजह से लोगों के बीच ये बहुत ही ज्यादा पॉपुलर हो रहा है.

चिसा मैरी लकड़ी से गिरने के बाद ठीक थीं

चीसा मैरी को नदी के ऊपर पार करने के लिए रखे एक लकड़ी पर योग करते देखा जा सकता है. वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे महिला लकड़ी के लठ्ठे पर चढ़ने की कोशिश करती है और इसी कोशिश में वो गिरकर नीचे नदी में बह जाती है.

हालांकि टीन वोग की रिपोर्ट के अनुसार चिसा मैरी लकड़ी से गिरने के बाद ठीक थीं और उन्होंने इस दौरान जो कुछ भी हुआ उसे मज़ाक के तौर पर लिया. उन्होंने कहा कि योग की तस्वीर इसके लायक नहीं थी. वही अगर मैं इस वीडियो को अमेरिका के सबसे मजेदार होम वीडियो साइट पर नहीं दिखाती तो लोगों को मजा नहीं आता.

चिसा मैरी ने किया खुलासा

चिसा मैरी ने अपने ट्वीट में खुलासा किया कि लकड़ी के ऊपर से गिरने के बाद वह चार या पांच फीट नीचे आ गई थीं और पानी के तेज बहाव ने उनको लगभग 30 फीट नीचे की ओर बहा दिया था. उन्होंने आगे कहा कि जब वह पानी से निकल कर अपनी कार में वापस आई, तो उनको अपने ऊपर हंसी आ रही थी. उन्होंने कहा कि शायद इससे पहले अपनी पूरी लाइफ में वह इतनी जोर से नहीं हंसी थीं. उनको इस बात का भी डर था कि कहीं वह किसी चट्टान से न टकरा जाएं.

ट्विटर पर लगभग 10 लाख लोगों ने देखा

योगा वाले पोज के वीडियो को ट्विटर पर लगभग 1 मिलियन (10 लाख) से अधिक बार देखा जा चुका है. एक यूजर ने कमेंट किया कि हकीकत में पानी के तेज बहाव में गिरना थोड़ा दर्दनाक है और हमेशा ये ठीक नहीं होता है. एक और ट्विटर ने यूजर ने लिखा कि खतरनाक जगह पर कभी भी दिखावा नही करना चाहिए, क्योंकि दुर्घटना होने तक आपको कभी पता नहीं चलेगा. मुझे उम्मीद है कि अब आप बेहतर महसूस कर रही होंगी.

ये भी पढ़ें: Robots Research: अगले 10 साल तक कितना घरेलू काम करने लगेंगे रोबोट? AI एक्सपर्ट्स ने बताया, इस खतरे का भी किया जिक्र




Source


Share

Related post

ईरान ने तोड़ी UAE की कमर! सबसे बड़े गैस कॉम्प्लैक्स पर दागीं मिसाइलें, भारत पर क्या असर?

ईरान ने तोड़ी UAE की कमर! सबसे बड़े…

Share मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच ईरान ने ऐसी रणनीति अपनाई है, जिसका असर सिर्फ युद्ध…
‘मैं खर्ग द्वीप पर कब्जा कर लूंगा’, 38 साल पहले जब डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी थी चेतावनी

‘मैं खर्ग द्वीप पर कब्जा कर लूंगा’, 38…

Share अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने करीब 38 साल पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर…
नमस्ते मोदी…इजरायल येरूशलम के फ्रंट पेज पर प्रधानमंत्री, नेतन्याहू के देश PM रवाना

नमस्ते मोदी…इजरायल येरूशलम के फ्रंट पेज पर प्रधानमंत्री,…

Share भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिन के दौरे के लिए इजरायल के लिए रवाना हो गए…