• August 26, 2023

किसी भी बात के लिए सबसे पहले कैटरीना कैफ को कॉल करते हैं विक्की कौशल, एक्टर ने किया खुलासा

किसी भी बात के लिए सबसे पहले कैटरीना कैफ को कॉल करते हैं विक्की कौशल, एक्टर ने किया खुलासा
Share

Vicky Kaushal On Love Life: बॉलीवुड के क्यूट कपल विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) अपने फैंस के लिए कपल गोल्स सेट करते रहते हैं. फैंस दोनों को जब भी साथ देखते हैं तो बेहद खुश हो जाते हैं. विक्की और कैटरीना दोनों ही एक-दूसरे के लिए अपना प्यार  जाहिर करते रहते हैं. कभी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए तो कभी इंटरव्यू के जरिए. विक्की और कैटरीना अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कम बात करते हैं. वह मीडिया में अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करने से बचते हैं. विक्की ने हाल ही में अपनी शादी के बारे में बात की और इन दिनों को अपनी जिंदगी के बेस्ट डे बताया है.

ग्राजिया इंडिया को दिए इंटरव्यू में विक्की कौशल ने अपने खास पलों के बारे में बात की. विक्की ने बताया कि जब उन्होंने पहला ऑडिशन क्रैक किया था और इस बारे में अपनी मां को बताया था तो वह डांस करने लगी थीं. विक्की ने हमेशा की तरह कैटरीना के बारे में भी बात की.

सबसे पहले कैटरीना को करते हैं कॉल
विक्की कौशल ने बताया कि कोई भी न्यूज उन्हें जब शेयर करनी होती है तो वह सबसे पहले कैटरीना को कॉल करते हैं. साथ ही विक्की ने अपनी शादी के तीन दिन लाइफ के बेस्ट बताए.

विक्की ने अपनी लव लैग्वेज के बारे में बात की. उन्होंने कहा- मैं एक टिपिकल पंजाबी हूं. जप्पी हमेशा हमारी लव लैंगवेज होती है. 

विक्की-कैटरीना रिलेशनशिप
बता दें शादी से कुछ समय पहले से विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के डेटिंग की खबरें सामने आने लगी थीं. हालांकि दोनों ने ही इस पर चुप्पी साधी हुई थी. जब तक शादी के फंक्शन शुरू नहीं हुए थे तब तक दोनों में से किसी ने इस बारे में बात नहीं की थी. विक्की और कैटरीना ने सीधे शादी की तस्वीरें शेयर करके फैंस को बताया था. विक्की-कैटरीना ने 2021 में सिक्स सेंस फोर्ट राजस्थान में शादी की थी. जिसमें फैमिली और कुछ खास दोस्त शामिल हुए थे.

ये भी पढ़ें: AK Hangal Death Anniversary: सिनेमा का ‘सन्नाटा’ तोड़ने में माहिर था यह एक्टर, उम्र का अर्धशतक लगाकर बॉलीवुड में रखा था कदम



Source


Share

Related post

Not sure if Katrina Kaif, Kiara Advani will be back after motherhood, says Shobhaa De: ‘Deepika, Priyanka, Alia exceptions’ | – The Times of India

Not sure if Katrina Kaif, Kiara Advani will…

Share Deepika Padukone has been in the news post her exit from ‘Spirit’ and then ‘Kalki 2’. Reportedly,…
न्यू डैड विक्की कौशल ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी कार, कीमत जान रह जाएंगे हक्के-बक्के

न्यू डैड विक्की कौशल ने खरीदी करोड़ों की…

Share बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ हाल ही में पेरेंट्स बने हैं. अब विक्की ने…
Rishab Shetty’s ‘Kantara: A Legend Chapter 1’ fails to beat Ashwin Kumar’s Mahavtar Narsimha’s sixth week collection | – The Times of India

Rishab Shetty’s ‘Kantara: A Legend Chapter 1’ fails…

Share Rishabh Shetty’s Kantara 2 continues its strong run, but it couldn’t match the exceptional sixth-week hold of…