• August 12, 2023

एशिया कप में विराट कोहली कर सकते बड़ा कारनामा, इस मामले में बन सकते पहले भारतीय खिलाड़ी

एशिया कप में विराट कोहली कर सकते बड़ा कारनामा, इस मामले में बन सकते पहले भारतीय खिलाड़ी
Share

Virat Kohli Record In Asia Cup: एशिया कप 2023 की शुरुआत 30 अगस्त से पाकिस्तान और नेपाल के बीच मुकाबले के साथ होगी. पहली बार हाइब्रिड मॉडल में खेले जाने वाले एशिया कप टूर्नामेंट के मैचों का आयोजन पाकिस्तान और श्रीलंका में कराया जाएगा. टीम इंडिया अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में खेलेगी, ऐसे में वर्ल्ड कप से पहले होने वाले इस टूर्नामेंट में सभी की नजरें विराट कोहली के प्रदर्शन पर रहने वाली हैं.

विराट कोहली का अभी तक एशिया कप टूर्नामेंट के इतिहास में काफी शानदार रिकॉर्ड देखने को मिला है. कोहली ने एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में कुल 11 मैच खेले हैं और 10 पारियों में 61.30 की औसत के साथ 613 रन बनाए हैं. इस बार विराट के पास एशिया कप में कुछ बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा.

वनडे क्रिकेट में इस समय विराट कोहली के नाम 12,898 रन दर्ज हैं और वह एशिया कप में 13000 रनों का आंकड़ा पूरा कर सकते हैं. ऐसा करने वाले जहां कोहली 5वें खिलाड़ी बन जायेंगे. वहीं उनके पास सबसे कम पारियों में इस रिकॉर्ड तक पहुंचने का मौका है. सचिन तेंदुलकर ने यह आंकड़ा 321 पारियों में पूरा किया था. वहीं कोहली ने अब तक 265 पारियां ही खेली हैं.

बांग्लादेश के खिलाफ पूरे कर सकते 1500 रन

विराट कोहली के पास वनडे में बांग्लादेश के खिलाफ 1500 रन पूरे करने का मौका एशिया कप के दौरान होगा. यदि कोहली यह कारनामा करने में कामयाब होते हैं तो वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन जायेंगे. वहीं कोहली को वनडे में अपने 150 छक्के पूरे करने के लिए 12 और सिक्स लगाने हैं. भारत की तरफ से इस मुकाम को हासिल करने वाले वह छठे भारतीय खिलाड़ी होंगे. इसके अलावा कोहली के पास श्रीलंका के खिलाफ वनडे में 1000 रन पूरे करने मौका होगा. इस समय कोहली के नाम श्रीलंका के खिलाफ 899 रन वनडे में दर्ज हैं, जिसमें 4 शतकीय पारियां भी शामिल हैं.

 

यह भी पढ़ें…

IND vs WI: शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं युजवेंद्र चहल, वेस्टइंडीज के खिलाफ करना होगा ये कमाल



Source


Share

Related post

Irfan Pathan: ‘Bumrah had no visible plan’: Irfan Pathan explains how Sooryavanshi forced world’s best to rethink | Cricket News – The Times of India

Irfan Pathan: ‘Bumrah had no visible plan’: Irfan…

Share Vaibhav Sooryavanshi (IPL photo) After Vaibhav Sooryavanshi smashed two sixes off Jasprit Bumrah, former India all-rounder Irfan…
‘He is the biggest problem’: Ex-India cricketer exposes CSK’s biggest concern | Cricket News – The Times of India

‘He is the biggest problem’: Ex-India cricketer exposes…

Share Chennai Super Kings’ Noor Ahmad, left, interacts with wicketkeeper Sanju Samson (PTI Photo) Former India all-rounder Irfan…
IPL 2026: Hat-trick of losses for CSK as RCB run riot in Bengaluru | Cricket News – The Times of India

IPL 2026: Hat-trick of losses for CSK as…

Share NEW DELHI: Defending champions Royal Challengers Bengaluru continued their dream run in IPL 2026 with a commanding…