• April 5, 2025

‘संभल की मस्जिद भी वक्फ में नहीं रहेगी’, वक्फ कानून को लेकर ये क्या बोल गए असदुद्दीन ओवैसी?

‘संभल की मस्जिद भी वक्फ में नहीं रहेगी’, वक्फ कानून को लेकर ये क्या बोल गए असदुद्दीन ओवैसी?
Share

Asaduddin Owaisi On Waqf Bill: हैदराबाद से सांसद और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि वक्फ बिल जब कानून बन जाएगा तो संभल की मस्जिद, अजमेर की दरगाह और लखनऊ का इमामबाड़ा भी वक्फ से निकल जाएंगे और सरकार के कब्जे में आ जाएंगे. एबीपी न्यूज को दिए इंटरव्यू में ओवैसी ने कहा कि सरकार असंवैधानिक वक्फ कानून बनाने जा रही है. हम इस बिल के खिलाफ हैं. सरकार देश को गुमराह करने का काम कर रही है.  कानून बनने के बाद संभल मस्जिद भी वक्फ बोर्ड की नहीं रहेगी. इसकी वजह से अब गैर-मुस्लिम मुस्लिम धार्मिक स्थलों को चलाएंगे. सरकार देश को गुमराह करने का काम कर रही है. AIMIM चीफ ओवैसी ने आगे कहा कि सरकार वक्फ बिल की मदद से देश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रही है. मैंने वक्फ बिल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पर अपील की है.

AIMIM चीफ ओवैसी ने BJP पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार देश के मुसलमानों के खिलाफ प्रोजेक्ट चला रही है. बीजेपी मुसलमानों से नफरत करती है. उन्होंने पीएम मोदी पर भी हमला करते हुए कहा कि उन्होंने पूरे देश के मुसलमानों पर हमला कर दिया है. इस वजह से देश में दंगे हो सकते हैं.

असदुद्दीन ओवैसी ने फाड़ा था वक्फ बिल  

बता दें कि 2 अप्रैल को 14 घंटे से ज्यादा लंबी चली चर्चा के दौरान AIMIM के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने वक्फ बिल फाड़ दिया था. उन्होंने बिल को सांकेतिक रूप से फाड़ते हुए कहा था कि इस बिल का मकसद मुसलमानों को जलील करना है. मैं गांधी की तरह वक्फ बिल को फाड़ता हूं. इतना करने के बाद वो संसद की कार्यवाही छोड़कर चले गए थे.

वक्फ संशोधन पर मिली-जुली प्रतिक्रिया 

लोकसभा और राज्यसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पारित होने के बाद उत्तर प्रदेश के मुस्लिम नेताओं और संगठनों की ओर से मिलीजुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. कुछ संगठनों व नेताओं ने विधेयक की आलोचना की है जबकि अन्य ने इसके जरिए बेहतरी की उम्मीद जताई है.वक्फ विधेयक पारित होने के बाद बरेली में ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा, ‘मैं भारत सरकार का शुक्रिया अदा करता हूं



Source


Share

Related post

Owaisi announces alliance for Bengal polls: AIMIM to contest with Humayun Kabir’s AJU party | India News – The Times of India

Owaisi announces alliance for Bengal polls: AIMIM to…

Share All India Majlis-e-Ittehadul Muslimeen (AIMIM) chief Asaduddin Owaisi on Sunday announced that the party will contest the…
ट्रंप की इकलौती मुस्लिम मंत्री समीरा मुंशी कौन? इस बात से खफा, छोड़ दिया अमेरिकी राष्ट्रपति का

ट्रंप की इकलौती मुस्लिम मंत्री समीरा मुंशी कौन?…

Share अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धार्मिक स्वतंत्रता समिति में सेवा देने वाली एकमात्र मुस्लिम महिला समीरा मुंशी…
AIMIM के दिग्गज नेता और पूर्व विधायक अहमद पाशा कादरी का निधन, असदुद्दीन ओवैसी ने जताया शोक

AIMIM के दिग्गज नेता और पूर्व विधायक अहमद…

Share Show Quick Read Key points generated by AI, verified by newsroom ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के…