• April 18, 2024

भक्तों से झड़प, शोभायात्रा में धमाका और पथराव…रामनवमी पर बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा

भक्तों से झड़प, शोभायात्रा में धमाका और पथराव…रामनवमी पर बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा
Share

Ram Navami Clashes: पश्चिम बंगाल में एक बार फिर से रामनवमी के दौरान हिंसा की घटना देखने को मिली है. बंगाल के मुर्शिदाबाद में बुधवार (17 अप्रैल) को रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान झड़प हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए. मुर्शिदाबाद के शक्तिपुर इलाके में शोभायात्रा पर कथित तौर पर पथराव किया गया, जिसमें कम से कम 20 लोग घायल हुए हैं. शक्तिपुर में ही बुधवार शाम को शोभायात्रा के दौरान हुए विस्फोट हुआ, जिसमें एक महिला घायल हो गई. 

बीजेपी ने इस घटना पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार को घेरा है. पार्टी ने पत्थरबाजी को लेकर कहा है कि पुलिस इस साल भी राम भक्तों की सुरक्षा करने में नाकामयाब रही है. बीजेपी ने कहा कि पिछले साल भी पुलिस की सुरक्षा देने में विफलता की वजह से दलखोला, रिशरा और सेरामपुर में शोभायात्रा पर पथराव किया गया. इस साल भी प्रशासन से पूरी अनुमति के बाद निकाली जा रही रामनवमी की शांतिपूर्ण शोभायात्रा पर शक्तिपुर में उपद्रवियों द्वारा हमला किया गया है. 



Source


Share

Related post

‘Won’t let Modi ji snatch rights’: Mamata Banerjee targets BJP during Eid in Kolkata -watch | India News – The Times of India

‘Won’t let Modi ji snatch rights’: Mamata Banerjee…

Share NEW DELHI: West Bengal chief minister Mamata Banerjee on Saturday launched a sharp attack on the BJP…
पश्चिम बंगाल में BJP ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, रूपा गांगुली को भी मिला टिकट

पश्चिम बंगाल में BJP ने जारी की उम्मीदवारों…

Share पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 111 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्टी जारी कर दी है.…
हुमायूं कबीर का बड़ा ऐलान, दो जगह से लड़ेंगे चुनाव, CM ममता बनर्जी के लिए भी बन सकते हैं चुनौती

हुमायूं कबीर का बड़ा ऐलान, दो जगह से…

Share तृणमूल कांग्रेस (TMC) से निष्कासित और जनता उन्नयन पार्टी (JUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर ने बंगाल विधानसभा…