• March 4, 2023

32 चौके और 15 छक्के, PSL में जमकर बोल रहा इमाद वसीम का बल्ला, 164 की औसत से बना रहे रन

32 चौके और 15 छक्के, PSL में जमकर बोल रहा इमाद वसीम का बल्ला, 164 की औसत से बना रहे रन
Share

PSL 2023, Imad Wasim: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2023 के सीजन में अभी तक कुल 19 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इस दौरान यदि टॉप-5 रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट को देखा जाए तो उसमें कराची किंग्स के कप्तान इमाद वसीम नंबर 2 पर हैं. लंबे समय से पाकिस्तानी टीम से बाहर चल रहे इमाद ने जिस तरह का प्रदर्शन बल्ले से किया है उसके बाद उनकी राष्ट्रीय टीम में फिर से वापसी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है.

इमाद वसीम ने इस सीजन में अब तक खेले 8 मैचों में 164.50 के औसत से कुल 329 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट जहां 176.88 का देखने को मिला है. वहीं इमाद के बल्ले से 32 चौके और 15 छक्के निकले हैं. हालांकि कराची किंग्स टीम का प्रदर्शन अभी तक उस तरह से इस सीजन में देखने को नहीं मिला है.

कराची किंग्स ने अभी तक PSL 2023 के सीजन में कुल 8 मुकाबले खेले हैं जिसमें से टीम केवल 2 में ही जीत हासिल करने में कामयाब हो सकी है. वहीं प्वाइंट्स टेबल पर टीम इस समय 5वें स्थान पर है, प्लेऑफ में पहुंचने की दौड़ में बने रहने के लिए टीम को अपने अगले दोनों ही मुकाबलों में जीत हासिल करना बेहद जरूरी है.

साल 2021 में खेला था आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला

इमाद वसीम जहां बल्ले से टीम के लिए धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं, वहीं गेंद से भी वह काफी उपयोगी साबित होते हैं. PSL के इस सीजन में अभी तक इमाद 8 मैचों में 7 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. वहीं उन्होंने पाकिस्तानी टीम के लिए अपना आखिरी मुकाबला साल 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल मैच में दौरान खेला था.

इसके बाद से इमाद वसीम को पाकिस्तानी टीम से बाहर कर दिया गया था और पिछले टी20 वर्ल्ड कप में भी वह टीम का हिस्सा नहीं थे. वहीं अपने इस प्रदर्शन के दम पर इमाद ने अपनी वापसी को लेकर काफी बड़ा दावा पेश किया है.

यह भी पढ़े…

WTC Final Scenario: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस से बाहर हो गई टीम इंडिया? जानें इंदौर में हार के बाद क्या है समीकरण



Source


Share

Related post

Pakistan Vs Australia Live Cricket Score, 1st ODI: Follow Scorecard And Match Action From Rawalpindi

Pakistan Vs Australia Live Cricket Score, 1st ODI:…

Share Pakistan Vs Australia 1st ODI Live Score: Pakistan captain Shaheen Shah Afridi won the toss and opted…
क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस की हार के 3 बड़े कारण, क्या अब IPL 2026 से बाहर हो गई GT?

क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस की हार के 3…

Share Reasons For Gujarat Titans Loss: आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर में शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात…
ड्रेसिंग रूम में भिड़े शाहीन अफरीदी और शान मसूद, शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान टीम में तनाव

ड्रेसिंग रूम में भिड़े शाहीन अफरीदी और शान…

Share पाकिस्तान क्रिकेट टीम को पहले टेस्ट में बांग्लादेश ने 104 रनों से मात दी. ढाका में खेले…