• June 8, 2026

अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रन से हराकर गिल का बड़ा बयान, बोले- ‘ये जीत हमारे लिए…’

अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रन से हराकर गिल का बड़ा बयान, बोले- ‘ये जीत हमारे लिए…’
Share

Shubman Gill Statement: भारत और अफगानिस्तान के बीच इकलौता टेस्ट 06 जून से न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. मैच तीसरे दिन खत्म हो गया. शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम टीम ने एक पारी और 300 रनों से जीत अपने नाम की. यह भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट की सबसे बड़ी जीत रही, जिसके बाद कप्तान गिल ने बड़ा बयान दिया. 

‘मुकम्मल जीत’ 

गिल ने इसे मुकम्मल जीत बताया. पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में बात करते हुए भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा, “मुझे लगता है कि यह हमारे लिए मुकम्मल जीत है, हमने सभी बॉक्स टिक किए. इससे बहुत खुश हूं.”

क्यों दिया फॉलोऑन?

गिल से फॉलोऑन देने के बारे में पूछा गया. इसका जवाब देते उन्होंने कहा, “बहुत गर्मी थी. अगर हम उन्हें लंच से पहले आउट कर लेते हैं, तो हम फॉलोऑन देंगे, नहीं तो हम कुछ और सेशन बैटिंग करते.”

कितने अमीर हैं मानव सुथार, BCCI से कितनी सैलरी मिलती है? IPL से करते हैं लाखों की कमाई

पहले बैटिंग करके बड़ा टोटल बनाना 

गिल ने कहा, “सिंपल है, जब आप पहले बैटिंग करने की पोजीशन में होते हैं, तो बड़ा टोटल बनाइए.”

गिल ने आगे युवा खिलाड़ियों को लेकर बात करते हुए कहा, “बल्लेबाजी ग्रुप पर ज्यादा दबाव है, हम अनुभव हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं, यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि अलग-अलग स्थितियों में कौन सा खेल हमारे लिए कारगर साबित हो सकता है.”

गिल की कप्तानी में बना सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड 

शुभमन गिल ने कप्तान के रूप में बाकी सभी भारतीय कप्तानों को पछाड़ दिया. टीम इंडिया ने गिल की कप्तानी में टेस्ट की सबसे बड़ी जीत हासिल करने का रिकॉर्ड बना दिया. एक पारी और 300 रन से मिली जीत भारत के लिए टेस्ट में सबसे बड़ी जीत बनी. इससे पहले सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड 2018 में बना था, जब टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को राजकोट में एक पारी और 272 रन से शिकस्त दी थी. 

अफगानिस्तान के खिलाफ एक पारी और 300 रन, मुल्लनपुर, 2026*

वेस्ट इंडीज के खिलाफ एक पारी और 272 रन, राजकोट, 2018

अफगानिस्तान के खिलाफ एक पारी और 262 रन, बेंगलुरु, 2018

बांग्लादेश के खिलाफ एक पारी और 239 रन, मीरपुर, 2007

श्रीलंका के खिलाफ एक पारी और 239 रन, नागपुर, 2017

 

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ी जीत, टीम इंडिया को WTC पॉइंट्स टेबल में कितना फायदा? जानें ताजा अपडेट



Source


Share

Related post

India elect to bat against Sri Lanka in 1st Test at Galle

India elect to bat against Sri Lanka in…

Share KL Rahul plays a shot during the day one of the first cricket test match between Sri…
Shubman Gill Needs 157 Runs In Sri Lanka Tests To Become 1st Indian Cricketer To…

Shubman Gill Needs 157 Runs In Sri Lanka…

Share News cricket Shubman Gill Needs 157 Runs In Sri Lanka Tests To Become 1st Indian Cricketer To……
Watch: जश्न मनाना पड़ा भारी, टनल में गिरा खिलाड़ी; लगी गंभीर चोट

Watch: जश्न मनाना पड़ा भारी, टनल में गिरा…

Share खेल के मैदान पर इंजरी कोई नई बात नहीं है, किसी भी खेल में इसकी संभावना बनी…