• March 26, 2023

IPL 2023: कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी नई जर्सी का किया अनावरण, देखें वीडियो

IPL 2023: कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी नई जर्सी का किया अनावरण, देखें वीडियो
Share

KKR New Jersey: आईपीएल 2023 का आगाज 31 मार्च से हो रहा है. इस सीजन के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के सामने डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस की चुनौती होगी. बहरहाल, शाहरूख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2023 सीजन के लिए अपनी नई जर्सी का अनावरण किया है. कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंस्टाग्राम समेत बाकी सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी टीम की नई जर्सी में दिख रहे हैं. वहीं, इस वीडियो में ऑलराउंडर आंद्रे रसेल के अलावा नितीश राणा, वेंकटेश अय्यर और रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ी टीम की नई जर्सी में नजर आ रहे हैं.

कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी नई जर्सी का किया अनावरण

बहरहाल, आईपीएल 2023 सीजन के लिए शाहरूख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स की नई जर्सी फैंस को काफी पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया फैंस लगातार कमेंट्स कर टीम की नई जर्सी पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वहीं, आईपीएल 2023 सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स 1 अप्रैल को अपने अभियान की शुरूआत करेगी. इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने पंजाब किंग्स की चुनौती होगी. दरअसल, पिछले कुछ सीजन से कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है, लेकिन इस बाक टीम निराशाजन पिछले प्रदर्शन को भुलाकर अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी.


क्या इस बार आईपीएल खिताब जीत पाएगी केकेआर?

गौरतलब है कि कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 2 बार आईपीएल चैंपियन बन चुकी है. इस टीम ने पहली बार साल 2012 में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर खिताब जीता था. जबकि दूसरी बार शाहरूख खान की टीम आईपीएल 2014 में चैंपियन बनी. दोनों बार कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर थे. हालांकि, इसके बाद से टीम को आईपीएल खिताब जीतने में कामयाबी नहीं मिली है. बहरहाल, कोलकाता नाइट राइडर्स के फैंस को तकरीबन 10 साल बाद एक बार फिर अपनी टीम के चैंपियन बनने की उम्मीद होगी. आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन कैसा रहता है, ये देखना दिलचस्प होगा.

ये भी पढ़ें-

Virat Kohli in IPL 2023: विराट कोहली ने बताया जर्सी नंबर-18 का राज, पिता के देहांत से जुड़ा है इमोशनल किस्सा




Source


Share

Related post

Barack Obama’s daughter Sasha steals the spotlight at NBA All-Star Game 2026: Wears Michelle’s Valentine’s date night earrings to courtside glam – The Times of India

Barack Obama’s daughter Sasha steals the spotlight at…

Share Sasha Obama’s Rare Public Appearance at the NBA All-Star Game Has Everyone Saying the Same Thing On…
गेंदबाज को मार पड़ जाए तो क्या करना चाहिए? युवाओं के लिए विराट कोहली ने दिए सबसे बड़े टिप्स

गेंदबाज को मार पड़ जाए तो क्या करना…

Share भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे मैच वड़ोदरा में खेला जा रहा है. भारतीय खिलाड़ी अपनी तैयारियों को…
‘स्ट्रॉन्ग वुमन मैरिज मैटेरियल नहीं है…’, नीना गुप्ता ने क्यों कही ऐसी बात?

‘स्ट्रॉन्ग वुमन मैरिज मैटेरियल नहीं है…’, नीना गुप्ता…

Share नीना गुप्ता अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ और सामाजिक मुद्दों को लेकर खुलकर बोलती नजर आती हैं. हाल…