• August 20, 2026

स्पाइसजेट पर क्यों लगा लाखों का जुर्माना? दिवालिया कार्रवाई पर बड़ा अपडेट

स्पाइसजेट पर क्यों लगा लाखों का जुर्माना? दिवालिया कार्रवाई पर बड़ा अपडेट
Share

SpiceJet Insolvency Case Update: वित्तीय संकट से जूझ रही विमानन कंपनी स्पाइसजेट को एनसीएलटी से फिलहाल बड़ी राहत मिली है. विमान पट्टेदार कंपनी एविएटर एमएल 29641 लिमिटेड ने स्पाइसजेट के खिलाफ दायर दिवाला याचिका वापस लेने की अनुमति मांगी थी, जिसे न्यायाधिकरण ने मंजूर कर लिया है. दोनों पक्षों के बीच समझौता होने के बाद ये फैसला आया है. हालांकि, मामले की सुनवाई को अंतिम फैसले तक पहुंचने के बाद समझौते की जानकारी देने पर दोनों पक्षों पर 15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. 

दोनों पक्षों को पर लगा कितना जुर्माना?
दिल्ली स्थित एनसीएलटी की विशेष पीठ ने स्पाइसजेट और एविएटर एमएल को 7.5-7.5 लाख रुपये जमा करने को कहा है. ये रकम प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष में जमा करनी होगी. दोनों पक्षों को 7 दिन में भुगतान का प्रमाण न्यायाधिकरण के पंजीकरण कार्यालय में देना होगा. ऐसा नहीं करने पर मामला दोबारा सुनवाई के लिए लगाया जा सकता है. 

एक दिन में चांदी 5730 रुपए सस्ती, सोना भी धड़ाम, आपके शहर में क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट

58.64 करोड़ रुपये से जुड़ा क्या था मामला?
एविएटर एमएल ने साल 2024 में दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता की धारा 9 के तहत स्पाइसजेट के खिलाफ याचिका दायर की थी. इसमें 58.64 करोड़ रुपये के बकाये का दावा किया गया था. ये मामला उन कई याचिकाओं में शामिल था, जिन्हें विमान पट्टेदार कंपनियों ने स्पाइसजेट से बकाया रकम की वसूली के लिए दायर किया था. 

क्यों नाराज था न्यायाधिकरण?

दरअसल, एनसीएलटी इस मामले में आदेश सुनाने की तैयारी कर चुका था. इसी बीच स्पाइसजेट और एविएटर एमएल ने आपसी समझौते की जानकारी दे दी. बस फिर न्यायाधिकरण ने इस पर नाराजगी जताई क्योंकि मामले की सुनवाई पूरी हो चुकी थी और आदेश के लिए इसे सुरक्षित रखा गया था. अदालत का मानना था कि इस तरह आखिरी समय में समझौते की जानकारी देने से न्यायिक समय और संसाधनों की बर्बादी हुई है. 

चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला

क्या दिवाला कार्रवाई का खतरा टल गया?
दिवाला कार्यवाई का खतरा अभी तक पूरी तरह नहीं टला है. एविएटर एमएल की याचिका वापस होने से एक मामले में स्पाइसजेट को राहत मिली है, लेकिन कंपनी के खिलाफ सात दूसरी दिवाला याचिकाएं अभी बाकी हैं. एनसीएलटी ने इन मामलों पर पहले सुरक्षित रखे गए आदेश वापस ले लिए हैं और अब इन्हें नियमित पीठ के सामने नए सिरे से सुना जाएगा. यानी अभी स्पाइसजेट के लिए संकट पूरी तरह खत्म से नहीं हुआ है. 

स्पाइसजेट ने एनसीएलटी के फैसले का स्वागत किया है और कहा है कि यह लंबित मामलों को सुलझाने की दिशा में सकारात्मक कदम है. कंपनी फिलहाल अपने कामकाज और विमान बेड़े को मजबूत करने पर भी ध्यान दे रही है. 



Source


Share

Related post

‘ओवन’ बनी स्पाइसजेट की फ्लाइट! बिना AC के 90 मिनट तक रहे कैद, एयरलाइन ने क्या दी सफाई?

‘ओवन’ बनी स्पाइसजेट की फ्लाइट! बिना AC के…

Share मुंबई से गोवा जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट को लेकर अफरा-तफरी मच गई. यहां कंपनी ने बिना…