• August 2, 2023

एक अक्टूबर, 2023 से ऑनलाइन गेमिंग कैसिनो पर 28% जीएसटी का फैसला होगा लागू, 6 महीने बाद समीक्षा

एक अक्टूबर, 2023 से ऑनलाइन गेमिंग कैसिनो पर 28% जीएसटी का फैसला होगा लागू, 6 महीने बाद समीक्षा
Share

GST Council Meeting: ऑनलाइन गेमिंग, हार्स रेसिंग और कैसिनो पर 28 फीसदी जीएसटी वसूली का फैसला वापस नहीं होगा. एक अक्टूबर, 2023 से ऑनलाइन गेमिंग, हार्स रेसिंग और कैसिनो पर 28 फीसदी का फैसला लागू हो जाएगा. और इस तारीख के छह महीने बाद जीएसटी काउंसिल लगाये गए टैक्स की समीक्षा करेगी. 

वीडियो कॉंफ्रेसिंग के जरिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन की अध्यक्षता में 51वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक हुई. बैठक के बाद वित्त मंत्री काउंसिल की बैठक में लिए गए फैसले की जानकारी दी. वित्त मंत्री ने बताया कि दिल्ली, गोवा, सिक्किम ने ऑनलाइन गेमिंग को 28 फीसदी जीएसटी के दायरे में लाये जाने के फैसले की समीक्षा की मांग की. उन्होंने कहा कि 6 महीने के बाद जीएसटी काउंसिल की ऑनलाइन गेमिंग, कैसिनो, हॉर्स रेसिंग पर 28 फीसदी जीएसटी वसूली के फैसले की समीक्षा की जाएगी. 

11 जुलाई, 2023 को जीएसटी काउंसिल ने अपनी 50वीं बैठक में ऑनलाइन गेमिंग, हार्स रेसिंग और कैसिनो पर 28 फीसदी जीएसटी वसूली के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी. ऑनलाइन गेमिंग, कैसिनो और हॉर्स रेसिंग में बेटिंग लगाने के फुल वैल्यू पर 28 फीसदी जीएसटी वसूला जाएगा. इस फैसले के बाद केंद्र और राज्यों के टैक्स अधिकारियों ने टैक्स वसूली के जुड़े ड्रॉफ्ट रूल्स तैयार कर लिए हैं.  वित्त मंत्री ने बताया कि सेंट्रल जीएसटी कानून में संशोधन के प्रस्ताव को मानसून सत्र में ही संसद में पेश किया जाएगा. 

वित्त मंत्री ने कहा कि 28 फीसदी जीएसटी वसूली का फैसला एंट्री लेवल पर लगेगा ना कि जीते जाने वाले रकम पर. वित्त मंत्री स्पष्ट किया काउंसिल फेस वैल्यू पर जीएसटी वसूलने के फैसले पर कायम है.  इससे पहले ऑल इंडिया गेमिंग फेडरेशन जिसमें दिग्गज ऑनलाइन गेमिंग कंपनियां है उन्होंने जीएसटी काउंसिल के इस फैसले को असवैंधानिक करार दिया था. 

ये भी पढ़ें 

Minimum Pension Benefit: क्या केंद्रीय कर्मचारियों को उनके आखिरी वेतन की 40 से 45% मिलेगी पेंशन? सरकार ने संसद में दिया ये जवा




Source


Share

Related post

FM Nirmala Sitharaman Says India’s Middle Class Will Power 93% of Consumer Spending by 2036

FM Nirmala Sitharaman Says India’s Middle Class Will…

Share Last Updated:July 04, 2026, 16:17 IST Sitharaman says India’s expanding middle class will remain its growth engine,…
Big Bet On Bengal: How Centre And State Have Joined Hands To Rebuild Industry, Jobs And Growth

Big Bet On Bengal: How Centre And State…

Share Last Updated:June 10, 2026, 01:04 IST CM Adhikari recently met the Union Finance Minister to present a…
One nation, one KYC need of the hour: Nirmala Sitharaman – The Times of India

One nation, one KYC need of the hour:…

Share MUMBAI: Finance Minister Nirmala Sitharaman Saturday urged markets regulator Securities & Exchange Board of India to take…